Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » “देशभक्ति के रंग में रंगा मुज़फ़्फ़रनगर! टाउन हॉल से निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा”

“देशभक्ति के रंग में रंगा मुज़फ़्फ़रनगर! टाउन हॉल से निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा”

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बुधवार सुबह करीब 10 बजे से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। टाउन हॉल से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, NCC कैडेट्स, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

एमएलसी वंदना वर्मा, ब्लॉक प्रमुख चरथावल अक्षय कुंडीर, मीरापुर विधायक प्रतिनिधि अमरपाल और मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने वंदे मातरम गायन के साथ तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

यात्रा टाउन हॉल से शुरू होकर शिव चौक, अंसारी रोड और मालवीय चौक से होते हुए वापस टाउन हॉल पहुंची। पूरे मार्ग पर प्रतिभागियों ने तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

एमएलसी वंदना वर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक गौरव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभावना को मजबूत करना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की अपील की।

यात्रा के समापन पर टाउन हॉल में वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव, डीसी एनआरएलएम केएन पांडेय, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, अपर सूचना अधिकारी नरसिंह, जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ALSO READ THIS :  मुज़फ्फ़रनगर में बवाल! पेड़ों की छंटाई को लेकर लाठी-डंडों और पत्थरों से भिड़े दो पक्ष,दर्जनभर घायल, VIDEO वायरल

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें