Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में 22 लाख के पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार: नई मंडी की मुनीम कॉलोनी में मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रखे थे 507 किलो पटाखे

मुज़फ़्फ़रनगर में 22 लाख के पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार: नई मंडी की मुनीम कॉलोनी में मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रखे थे 507 किलो पटाखे

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में दिवाली से पहले पटाखों के अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। नई मंडी थाना पुलिस ने मंगलवार रात मुनीम कॉलोनी में एक मकान के ग्राउंड फ्लोर से 507 किलो पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई है। मामले में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हिरासत में लिए गए पराग सिंघल को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि मुनीम कॉलोनी में ठाकुर द्वारा मंदिर के पास स्थित प्रदीप गोयल के मकान में पटाखे बेचने के लिए रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर कार्रवाई की और मकान के ग्राउंड फ्लोर से अलग-अलग ब्रांड के पटाखे बरामद किए।

गिरफ्तार पराग सिंघल दक्षिणी भोपा रोड, थाना नई मंडी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने बरामद पटाखों का कुल वजन 507 किलो बताया है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इस मामले में थाना नई मंडी में दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 287 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(बी) के तहत कार्रवाई की है।

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में की गई। अभियान SP सिटी अमृत जैन के निर्देशन और CO नई मंडी राजू कुमार साव के पर्यवेक्षण में चलाया गया। पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में 'असली कारतूस वाले केक' के साथ बर्थडे पार्टी, वीडियो सामने आने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

हरिद्वार से काशी जा रही संत रविदास सनातन यात्रा का मुज़फ़्फ़रनगर में स्वागत: अहिल्या बाई चौक पर शिवसेना एनडीए और संयुक्त हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने किया स्वागत, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर संतों ने किया माल्यार्पण

ज़रूर पढ़ें