Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में आज आधी रात से रूट डाइवर्जन: 12 अगस्त तक भारी वाहनों की नो-एंट्री, 4 अगस्त से NH-58 पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित

मुज़फ़्फ़रनगर में आज आधी रात से रूट डाइवर्जन: 12 अगस्त तक भारी वाहनों की नो-एंट्री, 4 अगस्त से NH-58 पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने जनपद में विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू कर दी है। 29/30 जुलाई की मध्यरात्रि से 12 अगस्त तक जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं 4 अगस्त से दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58) पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा।

पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार 29/30 जुलाई से 4 अगस्त तक NH-58 की बाईं लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रहेगी, जबकि दाईं लेन पर हल्के वाहन नियंत्रित रूप से दोनों दिशाओं में संचालित किए जाएंगे।

4 अगस्त से कांवड़ यात्रा के चरम चरण को देखते हुए NH-58 पर सामान्य वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान हाईवे की दोनों लेन केवल शिवभक्त कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगी। सहारनपुर, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहन देवबंद, मलीरा कट, रामपुर तिराहा, पचैंडा, भोपा बाईपास, जानसठ बाईपास, मीरापुर, मोंटी तिराहा और मवाना होते हुए मेरठ तथा बैराज मार्ग से बिजनौर की ओर भेजे जाएंगे।

इसी प्रकार शामली, बागपत और बड़ौत की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। शामली से आने वाले वाहन लालूखेड़ी-पिन्ना बाईपास, राणा चौक और बहलना कट के रास्ते जानसठ पुल से शहर में प्रवेश करेंगे। वहीं बागपत-बड़ौत की ओर से आने वाले वाहन भी शामली-बनत होते हुए इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान जारी ट्रैफिक डायवर्जन का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में SIR का महाअभियान 78.73% पूरा! DM उमेश मिश्रा बोले, ‘एक भी पात्र मतदाता न छूटे’, मीडिया-पार्टियों से अपील!

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें