Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर धारदार हथियारों से हमला: खालापार में तीन लोगों पर हमले का आरोप, 8 महीने पुरानी रंजिश में वारदात; पीड़ित परिवार ने जताया जान का खतरा

नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर धारदार हथियारों से हमला: खालापार में तीन लोगों पर हमले का आरोप, 8 महीने पुरानी रंजिश में वारदात; पीड़ित परिवार ने जताया जान का खतरा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। खालापार थाना क्षेत्र में नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहे युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में सुफियान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक को निशाना बनाया गया।

सुफियान के पिता मौहम्मद शाहिद के मुताबिक, करीब आठ महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उस समय समाज के जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप कर समझौता करा दिया था। परिवार का आरोप है कि समझौते के बावजूद आरोपित पक्ष की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।

परिजनों के अनुसार, सुफियान नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान तीन लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सुफियान घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे लेकर खालापार थाने पहुंचे और शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घायल के पिता ने परिवार और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पहले हुए विवाद के बाद समझौता होने के बावजूद यदि धमकियां दी जा रही थीं, तो अब हमले की घटना ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। परिजनों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगरः बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें