Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » कृष्णापुरी ‘नो एंट्री पोस्टर’ विवाद में सियासी टकराव: AIMIM-आसपा नेता उसी गली में पहुंचे, सपा नेता के चैलेंज के बाद हाजी इंतजार अंसारी और अमरकांत मलिक समर्थकों के साथ पहुंचे; युवाओं को दी नसीहत

कृष्णापुरी ‘नो एंट्री पोस्टर’ विवाद में सियासी टकराव: AIMIM-आसपा नेता उसी गली में पहुंचे, सपा नेता के चैलेंज के बाद हाजी इंतजार अंसारी और अमरकांत मलिक समर्थकों के साथ पहुंचे; युवाओं को दी नसीहत

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में दक्षिणी कृष्णापुरी में AIMIM और आजाद समाज पार्टी के नेताओं की नो एंट्री से जुड़े पोस्टर लगाए जाने का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। सपा नेता की ओर से दी गई चुनौती के बाद सोमवार रात वेस्ट यूपी AIMIM के महासचिव हाजी इंतजार अंसारी और आजाद समाज पार्टी के वार्ड-12 से जिला पंचायत सदस्य अमरकांत मलिक उर्फ चीकू अपने समर्थकों के साथ उसी गली में पहुंच गए, जहां पोस्टर लगाए गए थे। दोनों नेताओं ने पोस्टर लगाने वाले युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि मुज़फ़्फ़रनगर मोहब्बत का शहर है और किसी एक व्यक्ति के कहने पर शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

हाजी इंतजार अंसारी ने कहा कि पोस्टर लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। युवाओं को ऐसे विवादों में पड़ने के बजाय अपने भविष्य और करियर पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक नेता के बहकावे में आकर इस तरह का कदम उठाना युवाओं के हित में नहीं है। अंसारी ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव भी उन्हें बचाने के लिए नहीं आएंगे।

अंसारी ने वर्ष 2013 के दंगों से जुड़े पोस्टरों का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं के रवैये पर सवाल उठाए। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ओर से चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताए जाने के मुद्दे पर भी उन्होंने सपा को निशाने पर लिया। अंसारी ने सपा और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए दोनों पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ की बड़ी कामयाबी: 5 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 10 करोड़ की स्मैक और गांजा बरामद

उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम वोट बैंक सपा से खिसक चुका है और यादव मतदाता भी भाजपा की ओर जा चुके हैं। अंसारी ने कहा कि दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्गों का गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगा।

वहीं, आजाद समाज पार्टी के जिला पंचायत सदस्य अमरकांत मलिक उर्फ चीकू ने भी समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा से जुड़े लोगों ने पहले भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश को नुकसान पहुंचाया है। चीकू ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाए जाने की चर्चा के बाद सपा के छोटे से लेकर बड़े नेता तक परेशान हैं।

अखिलेश यादव के उस बयान पर भी चीकू ने पलटवार किया, जिसमें चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा से मिला हुआ बताया गया था। चीकू ने आरोप लगाया कि सपा परिवार के कई लोग खुद भाजपा में शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए आजम खान को जेल जाना पड़ा था।

अमरकांत मलिक ने कहा कि आजाद समाज पार्टी और AIMIM भाईचारे की राजनीति करती हैं और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत का दावा किया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें