Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » महिला से लॉकेट लूट का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल: मुजफ़्फ़रनगर में 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटा लॉकेट और हथियार बरामद

महिला से लॉकेट लूट का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल: मुजफ़्फ़रनगर में 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटा लॉकेट और हथियार बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। रामराज थाना क्षेत्र में महिला से लॉकेट छीनने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। रामराज पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने सोमवार अल–सुबह करीब 7 बजे कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसके दो साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सोमवार अपराह्न करीब 3 बजे अपने ऑफिस पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 10 सितंबर को महमूदपुर मंगूर के जंगल में प्राथमिक विद्यालय के पास एक महिला से लॉकेट छीना गया था। घटना के संबंध में रामराज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी रामराज की तरफ आने वाले हैं। सूचना के आधार पर रामराज पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने अहमदवाला तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की टीवीएस राइडर बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने बाइक दौड़ा दी। पुलिस का दावा है कि पीछा करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपी की पहचान शहिद पुत्र शौकीन अहमद, राशिद पुत्र तारिक और फिरोज पुत्र महमूद, निवासीगण बिजनौर के रूप में हुई है।

ALSO READ THIS :  इतिहास की किताब पर मुजफ्फरनगर में हंगामा: अकबर को 'महान' बताने का विरोध,अर्चित आर्य ने उठाई हटाने की मांग

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला से छीना गया पीली धातु का लॉकेट, दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक चाकू और बिना नंबर प्लेट की टीवीएस राइडर बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों से मुज़फ़्फ़रनगर और आसपास के जिलों में हुई अन्य लूट की घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।

आरोपियों के खिलाफ रामराज थाने में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें