Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में माफियाओं पर लगेगा ‘NSA’ ! यूरिया की कालाबाज़ारी और नशीली दवाओं के धंधे पर सबसे बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

मुज़फ़्फ़रनगर में माफियाओं पर लगेगा ‘NSA’ ! यूरिया की कालाबाज़ारी और नशीली दवाओं के धंधे पर सबसे बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp

jin88bet.one

मुज़फ़्फ़रनगर में किसानों के हक पर डाका डालने वालों और युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वालों के खिलाफ अब प्रशासन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। यूरिया की काला बाज़ारी और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के मामलों में लगातार हो रही कार्रवाई के बीच जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट किया हैं कि ऐसे मामलों में सिर्फ गिरफ्तारी और जेल भेजना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका, NSA) जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन के इस रुख के बाद जिले में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।

ak168app.baby

किसानों के यूरिया से लेकर युवाओं के भविष्य तक… अब सीधा प्रहार

पिछले कुछ महीनों में मुज़फ़्फ़रनगर में दो ऐसे मामले सामने आए, जिन्होंने प्रशासन को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

ak168app.club


पहला मामला किसानों के लिए उपलब्ध यूरिया की कथित काला बाज़ारी और उसके अवैध उपयोग से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला नशीली दवाओं के उस नेटवर्क से जुड़ा है, जिस पर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने के आरोप हैं।

ks168app.site

प्रशासन का मानना है कि ये केवल आर्थिक अपराध नहीं हैं, बल्कि समाज और सार्वजनिक व्यवस्था पर सीधा हमला हैं।

ic88

खालापार में टूटा नशीली दवाओं के नेटवर्क का जाल

हाल ही में खालापार थाना पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था।
कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये की दवाएं बरामद की गईं और कई दवा विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क को दवाओं की सप्लाई करने वाला गोरखपुर का एक कारोबारी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के बदले एसएसपी: सूरज कुमार राय होंगे नए पुलिस कप्तान, कई जिलों में IPS अफसरों का तबादला
ic88

यूरिया नेटवर्क पर भी लगातार चोट

दूसरी ओर एसपी देहात महादिक अक्षय संजय के नेतृत्व में किसानों के यूरिया की कथित कालाबाज़ारी से जुड़े नेटवर्क पर भी कार्रवाई की गई।
इस मामले में कई खाद विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए, गिरफ्तारियां हुईं और कृषि विभाग ने भी अलग से कानूनी कार्रवाई शुरू की।
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कथित मास्टरमाइंड सर्वेन्द्र राणा की तलाश की जा रही है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

ic88

इनके अलावा ज़िले में भारी तादाद में किसानों के उर्वरक खाद यूरिया को नकली DEF बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्व में शहर कोतवाली और सिखेड़ा थाना क्षेत्र में पकड़े गए मामलों के साथ ही अब पुलिस और जिला प्रशासन के रडार पर फेक DEF का पूरा सिंडिकेट हैं।

ic88

SSP संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हक़ पर डाका डालने वालों पर NSA की कार्रवाई की जाएगी।

lr88

lr88

डीएम और एसएसपी की दो टूक

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि यूरिया की काला बाज़ारी हो, उसका अवैध इस्तेमाल हो, उसका व्यावसायिक उपयोग हो या फिर नशीली दवाओं का कारोबार हो, इससे जुड़े लोगों के खिलाफ तह तक जाकर कार्रवाई की जा रही है।

lr88


वहीं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने भी साफ कर दिया है कि किसानों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

lr88
ALSO READ THIS :  ‘जो भी तिलकधारी मीट खाते फंसेगा, वो पिटेगा ही पिटेगा!’, अटल चौक पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, ‘चलेगा हिंदूवादी नेताओं की सुताई का अभियान’

क्यों अहम है रासुका की कार्रवाई?

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA/रासुका) देश के सबसे कठोर कानूनों में गिना जाता है। इसके तहत प्रशासन किसी व्यक्ति को सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए निरुद्ध (Preventive Detention) कर सकता है।
यही वजह है कि रासुका की कार्रवाई को प्रशासन का सबसे सख्त संदेश माना जा रहा है।

op88

si88

जिले में बढ़ी हलचल, अगली सूची का इंतजार

यूरिया की काला बाज़ारी, फेक DEF का निर्माण और नशीली दवाओं के मामलों में लगातार हो रही कार्रवाई के बीच अब जिले में चर्चाओं का केंद्र एक ही सवाल है कि रासुका की कार्रवाई की सूची में अगला नाम किसका होगा?


फिलहाल पुलिस, कृषि विभाग और प्रशासन की अलग अलग कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति और कड़ी की पड़ताल में जुटी हैं।

88v


एक बात साफ है कि मुज़फ़्फ़रनगर में अब किसानों के यूरिया और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के लिए हालात पहले जैसे नहीं रहने वाले।

SEXXXXX-VN
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें