Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर के किशोरी गैंगरेप कांड में फेमस सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. सम्राट गिरफ्तार: मुख्य आरोपी नाजिम और डॉ. आदिल समेत चार आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

मुजफ्फरनगर के किशोरी गैंगरेप कांड में फेमस सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. सम्राट गिरफ्तार: मुख्य आरोपी नाजिम और डॉ. आदिल समेत चार आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी नाबालिग किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में पुलिस ने गुरुवार दोपहर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सम्राट इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं फेमस सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. इरशाद अली खान उर्फ डॉ. सम्राट को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

एसपी सिटी अमृत जैन ने डॉ. सम्राट की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर 18 अगस्त को नाबालिग किशोरी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब दो दिन के भीतर किशोरी को बरामद कर लिया था।

किशोरी की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस ने सम्राट इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. इरशाद अली खान उर्फ डॉ. सम्राट को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। कई घंटे की पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है।
डॉ. सम्राट की गिरफ्तारी इस मामले में इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि घटना की जांच में सम्राट इंटर कॉलेज का नाम सामने आया था। पुलिस अब उनकी भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ALSO READ THIS :  नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, बोले शिवभक्त- "भोले बाबा को समर्पित हैं सभी नोट, जलाभिषेक के बाद कराएंगे भंडारा"

नाबालिग से जुड़े इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मुख्य आरोपी नाजिम और डॉ. आदिल समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा 2 अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा गया है।

पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद अब जांच कॉलेज संचालक तक पहुंची है। डॉ. सम्राट की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की जांच और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
मंत्री ने कहा- किसी आरोपी को नहीं बख्शेंगे

एसपी सिटी अमृत जैन ने स्पष्ट किया है कि पुलिस सिर्फ गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखेगी। मामले में शामिल आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। जांच में यदि किसी आरोपी की संपत्ति अपराध से अर्जित धन से जुड़ी पाई जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण में जो भी व्यक्ति किसी भी स्तर पर शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की बात सामने आने के बाद इस मामले में कार्रवाई और सख्त होने के संकेत हैं। अब पुलिस की जांच का फोकस सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके आपराधिक नेटवर्क, संपत्तियों और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें