Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ्फ़रनगर पुलिस के हत्थे चढ़े नई तांती के चोर, चोरी की 3 बाइक बरामद

मुज़फ्फ़रनगर पुलिस के हत्थे चढ़े नई तांती के चोर, चोरी की 3 बाइक बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फ़रनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए नई तांती के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी कम उम्र में ही वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे थे और क्षेत्र में सक्रिय थे।

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस टीम ने हर्ष पुत्र रामबुल निवासी अलमासपुर और विक्की उर्फ पिंकी पुत्र काला निवासी अर्जुन नगर को कुकड़ा गांव मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ और बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीओ राजू कुमार साव ने कहा कि दोनों आरोपी कम उम्र के उभरते हुए शातिर वाहन चोर हैं। इनके कब्जे से बरामद तीनों दोपहिया वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्हें कहां-कहां से चोरी किया गया था और क्या दोनों किसी बड़े वाहन चोर गिरोह से भी जुड़े हैं।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके अन्य साथियों की भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में बीच सड़क दो पक्षों में जमकर मारपीट: एक युवक के कपड़े तक फाड़ डाले, दूसरे को सिर मारकर नीचे गिरकर पीटा, VIDEO वायरल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें