Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर के बामनहेड़ी वेयरहाउस में दर्दनाक हादसा: पर्ची कटवाते समय ट्रक ने चांद को मारी टक्कर, हालत नाजुक

मुजफ्फरनगर के बामनहेड़ी वेयरहाउस में दर्दनाक हादसा: पर्ची कटवाते समय ट्रक ने चांद को मारी टक्कर, हालत नाजुक

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के बामनहेड़ी स्थित केंद्रीय भंडारण निगम (सेंट्रल वेयरहाउस) डिपो में शनिवार सुबह करीब 11 बजे गंभीर हादसा हो गया। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी अरसद उर्फ गुड्डू का बेटा चांद डिपो परिसर में एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया। मेरठ के अस्पताल में चांद की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

परिजनों के अनुसार, चांद अपने पिता और साथी मजदूरों के लिए खाना-पानी लेकर बामनहेड़ी डिपो पहुंचा था। इसी दौरान वह डिपो परिसर में पिता की गाड़ी की पर्ची कटवाने के लिए गया था। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद डिपो में मौजूद साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के मुताबिक, चांद के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं और डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की ओर से हादसे के कारणों और चालक की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।

बताया गया है कि चांद का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और मजदूरी पर ही परिवार का गुजारा चलता है। हादसे के बाद गांव के जिम्मेदार लोगों, डिपो प्रबंधन, ट्रांसपोर्टर और पुलिस प्रशासन के बीच बातचीत हुई। बातचीत के दौरान डिपो प्रबंधन और वाहन मालिक की ओर से घायल युवक के इलाज का पूरा खर्च उठाने और आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया गया।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में स्ट्रीट डॉग के खौफ से जंग: आवारा कुत्तों की नसबंदी का अभियान शुरू

परिवार और संबंधित पक्षों के बीच सहमति बनने तक वाहन को मौके से नहीं हटाने पर भी सहमति बनी। फिलहाल परिवार की चिंता घायल चांद की हालत को लेकर बनी हुई है और मेरठ के अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें