Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » NH–58 पर अकेले युवक को घेरकर पीटा, लात-घूंसे और डंडे बरसाए: मुज़फ़्फ़रनगर में बिलासपुर कट के पास वारदात, अकेले युवक की कई लोगों ने की पिटाई; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

NH–58 पर अकेले युवक को घेरकर पीटा, लात-घूंसे और डंडे बरसाए: मुज़फ़्फ़रनगर में बिलासपुर कट के पास वारदात, अकेले युवक की कई लोगों ने की पिटाई; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर बिलासपुर कट के पास कई लोगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना में युवक पर बड़ी बेरहमी से लात-घूंसे और डंडे बरसाए गए। मारपीट का वीडियो शनिवार शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में एक युवक के साथ कई लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जमीन पर गिराकर युवक पर लात-घूंसे चलाए जा रहे हैं और डंडे से भी पीटा जा रहा है। घटनास्थल दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर बिलासपुर कट के पास स्थित शराब के ठेके के पास का बताया जा रहा है।

घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। हालांकि, युवक के साथ मारपीट किस वजह से हुई और इसमें शामिल लोगों की पहचान क्या है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। युवक को कितनी चोटें आईं, इस बारे में भी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

हालांकि चश्मदीद का दावा है कि जिस वक्त घटना घटित हुई, मौके पर पुलिस वाले भी मौजूद थे। हाईवे के पास कई लोगों द्वारा एक युवक की पिटाई किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई अहम होगी। इस मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

ALSO READ THIS :   मुज़फ़्फ़रनगर में तेंदुए का आतंक,पालतू कुत्ते को उतारा मौत के घाट,वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें