Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में ₹500 के नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिव चौक पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुज़फ़्फ़रनगर में ₹500 के नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिव चौक पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार एक से बढ़कर एक अनोखी कांवड़ें लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। बुधवार देर रात करीब 11 बजे मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक पर ऐसी ही एक नोटों से सजी अनोखी कांवड़ पहुंची, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

दिल्ली के शालीमार गार्डन निवासी शिवभक्त विकास अपने दो अन्य साथियों के साथ हरिद्वार की हरकी पैड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर दिल्ली के लिए निकले हैं। उनकी कांवड़ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उसे ₹500-₹500 के असली नोटों से सजाया गया है। कुल ₹7,000 के असली नोटों से सजी यह कांवड़ शिव चौक पर आकर्षण का केंद्र बनी रही।

शिवभक्त विकास ने बताया कि वह पहली बार इस तरह की नोटों वाली कांवड़ लेकर आए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुखी जीवन की मनोकामना के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया है।

जैसे ही यह अनोखी कांवड़ शिव चौक पहुंची, श्रद्धालुओं ने “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों के बीच उसका स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल फोन से फोटो और वीडियो बनाए। कई श्रद्धालुओं ने विकास की आस्था और उनकी अनूठी कांवड़ की सराहना की।

कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार मुज़फ़्फ़रनगर में रोज नई-नई थीम वाली कांवड़ें देखने को मिल रही हैं। कोई सामाजिक संदेश दे रहा है, कोई फिटनेस का, तो कोई सेवा और संस्कार का। इसी कड़ी में नोटों से सजी यह कांवड़ भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

ALSO READ THIS :  औरैया में भारी बवाल; होटल के बाहर कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,दबंगों की तलाश में जुटी पुलिस

 


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें