Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में खतौली की पमनावली चौकी प्रभारी सस्पेंड: SI आरिफ अली पर एसएसपी सूरज कुमार राय की कार्रवाई, विभागीय जांच जारी

मुजफ्फरनगर में खतौली की पमनावली चौकी प्रभारी सस्पेंड: SI आरिफ अली पर एसएसपी सूरज कुमार राय की कार्रवाई, विभागीय जांच जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में शिकायत की जांच के बाद पमनावली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आरिफ अली को गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे निलंबित कर दिया गया है। खतौली थाना क्षेत्र की पमनावली चौकी पर तैनात आरिफ अली के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र मिलने के बाद एसएसपी सूरज कुमार राय ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी चल रही है।

मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस के मीडिया सेल ने 22 अक्टूबर को प्रेस नोट जारी कर निलंबन की पुष्टि की। CO खतौली रूपाली रॉय चौधरी के मुताबिक, आरिफ अली के खिलाफ प्राप्त शिकायत की जांच के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, शिकायत किस मामले से संबंधित थी और उसमें क्या आरोप लगाए गए थे, इसकी जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है।

शिकायतकर्ता की पहचान और जांच में सामने आए तथ्यों का भी आधिकारिक प्रेस नोट में उल्लेख नहीं है। ऐसे में शिकायत की प्रकृति और उसमें लगाए गए आरोपों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

एसएसपी के आदेश पर आरिफ अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पुलिस विभाग ने बताया कि उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रचलित है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में महावीर चौक मारपीट प्रकरण में सपा नेता गिरफ्तार, कोर्ट से जेल भेजे गए,अन्य आरोपियों की तलाश जारी
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें