Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में प्लॉट विवाद को लेकर खूनी संघर्ष: एक पक्ष के 6 घायल; दो मेरठ रेफर, समझौते के बाद घर लौटते समय लाठी-डंडों और ईंटों से हमला

मुजफ्फरनगर में प्लॉट विवाद को लेकर खूनी संघर्ष: एक पक्ष के 6 घायल; दो मेरठ रेफर, समझौते के बाद घर लौटते समय लाठी-डंडों और ईंटों से हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिन्ना में प्लॉट और दीवार को लेकर चल रहा विवाद शनिवार की देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि समझौते के बावजूद दूसरे पक्ष के 20 से 25 लोगों ने पीड़ित परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में चार पुरुषों और दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दो घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।

पीड़ित राजन के मुताबिक, प्लॉट और दीवार को लेकर दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ था। गांव के लोगों की मौजूदगी में बातचीत के बाद मामला सुलझने तक कोई विवाद नहीं करने पर सहमति बनी थी। आरोप है कि बातचीत के बाद घर लौटते समय रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान छतों से ईंटें फेंकने का भी आरोप है।

पीड़ित महिला अनीता ने बताया कि विवाद प्लॉट, गेट खोलने, गोबर-कूड़ा डालने और गली का रास्ता बंद करने को लेकर चल रहा था। इसी विवाद में परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। राजन ने सुधीर, सचिन, लक्की, निक्की, अमरनाथ, भोला, सतीश, धर्मेंद्र, नीरज और इंद्रपाल पक्ष के लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं अनीता ने सुमन और इंद्रपाल पर आरोप लगाए हैं।
पुलिस मामले में जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में महावीर चौक मारपीट प्रकरण में सपा नेता गिरफ्तार, कोर्ट से जेल भेजे गए,अन्य आरोपियों की तलाश जारी
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें