Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में 400 गज के प्लॉट पर घमासान: नवीन कश्यप और बिट्टू सिखेड़ा आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर में 400 गज के प्लॉट पर घमासान: नवीन कश्यप और बिट्टू सिखेड़ा आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। काली नदी के पास स्थित 400 गज से अधिक के प्लॉट की खरीद-फरोख्त और लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। कश्यप विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कश्यप अपने समर्थकों के साथ SSP कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। नवीन कश्यप ने शिवसेना (शिंदे गुट) के जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, बिट्टू सिखेड़ा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए नवीन कश्यप पर ही पलटवार किया है।

नवीन कश्यप का आरोप है कि बिट्टू सिखेड़ा उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और देर रात फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। उनका दावा है कि काली नदी के पास 400 गज से अधिक जमीन के सौदे में बिट्टू सिखेड़ा ने करोड़ों रुपये कमाए हैं, जबकि उनके करीब 10 लाख रुपये दबाए हुए हैं। नवीन कश्यप ने आरोप लगाया कि जमीन का बैनामा होने के बावजूद उन्हें कब्जा और रकम नहीं दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी ओर, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे बिट्टू सिखेड़ा ने नवीन कश्यप के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि काली नदी के पास स्थित उक्त प्लॉट में उनकी 33 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिसे उन्होंने नियमानुसार खरीदा था। बिट्टू सिखेड़ा के मुताबिक, नवीन कश्यप कोर्ट में मुकदमा हारने के बाद प्लॉट को चोरी-छिपे बेच चुके हैं। उनका दावा है कि जब खरीदारों ने अपने पैसे वापस मांगे तो रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया, जिसके बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई।

ALSO READ THIS :  'अगर मैं दलित नहीं होती तो कार्रवाई हो जाती'! दलित महिला ने नस काटकर वीडियो बनाया, दो बच्चों के साथ सुसाइड की चेतावनी; 'लिव-इन पार्टनर 'पर यौन शोषण-मारपीट का आरोप

बिट्टू सिखेड़ा ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि नवीन कश्यप ने प्रदीप कुमार, अपने बेटे लक्ष्य और तेजपाल के नाम चेक ले रखे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तीसरे पार्टनर को कथित तौर पर धोखे में रखकर उसका हिस्सा हड़प लिया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं।

बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि यदि नवीन कश्यप उनके साथ एक रुपये के लेनदेन का भी प्रमाण प्रस्तुत कर दें तो वह कथित 10 लाख रुपये के बदले 20 लाख रुपये देने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई से बचने और मामले को दूसरी दिशा में ले जाने के लिए उनके खिलाफ बयानबाजी की जा रही है।

बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि गलत आरोपों के खिलाफ वह न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। फिलहाल जमीन के स्वामित्व, हिस्सेदारी, लेनदेन और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति संबंधित दस्तावेजों और कानूनी कार्रवाई से स्पष्ट होगी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें