Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » दीपावली से पहले अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़: किशोर समेत 2 गिरफ्तार, मीरापुर में नवनिर्माणाधीन घेर में चल रहा था बारूद का काला कारोबार

दीपावली से पहले अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़: किशोर समेत 2 गिरफ्तार, मीरापुर में नवनिर्माणाधीन घेर में चल रहा था बारूद का काला कारोबार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। दीपावली से पहले मीरापुर पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कथित अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस के मुताबिक मौके से करीब 10 लाख रुपये कीमत के बने और अधबने पटाखे तथा पटाखे बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार अपराह्न करीब 4:30 बजे जानकारी देते हुए SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक सूचना मिली थी कि मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव मुझेडा में नवनिर्माणाधीन घेर के अंदर कुछ लोग अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी समून पुत्र अनवर को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

SSP के मुताबिक मौके से छह बोरों में करीब 90 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। इसके अलावा छह कार्टूनों में करीब 171 किलोग्राम पटाखे और एक कार्टून में 33 पैकेट पटाखे मिले। पुलिस ने पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली गंधक, पोटाश, मिश्रित बारूद, कोयले की राख समेत अन्य सामग्री और उपकरण भी बरामद करने की बात कही है। मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी मिला।

पुलिस का कहना है कि बरामद पटाखों और सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। कार्रवाई के संबंध में थाना मीरापुर में मुकदमा अपराध संख्या 162/26 दर्ज किया गया है। इसमें बीएनएस की धारा 288, 125 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी के तहत कार्रवाई की गई है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर बड़ा एक्शन: तीन मेटल प्लांट सील, उद्योगों में मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसके पिता के नाम पहले पटाखे बनाने का लाइसेंस था, जिसे कई वर्ष पहले निरस्त कर दिया गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि आगामी दीपावली के मद्देनजर पटाखों की मांग बढ़ने की उम्मीद थी और इसी को देखते हुए वह अपने साथियों के साथ कथित रूप से अवैध तरीके से पटाखे तैयार कर रहा था, ताकि उन्हें बाजार में बेचकर मुनाफा कमाया जा सके।

मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने यह भी जांच शुरू की है कि कथित अवैध पटाखा निर्माण में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा तैयार पटाखों की बिक्री कहां की जानी थी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें