Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ताबड़तोड़ कार्रवाई! लखनऊ से आई चिट्ठी के बाद 5 लीड इंगट यूनिट्स सील, उद्योगपतियों में हड़कंप

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ताबड़तोड़ कार्रवाई! लखनऊ से आई चिट्ठी के बाद 5 लीड इंगट यूनिट्स सील, उद्योगपतियों में हड़कंप

Muzaffarnagar Pollution Board Seals 5 Lead Ingot Units in Begrajpur Industrial Area – Lucknow Orders Trigger Crackdown!
Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर में ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ होते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए लखनऊ स्तर से पेंच कसे जाने के बाद स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

बुधवार को स्थानीय प्रदूषण अधिकारी गीतेश चंद्रा और एई कुंवर संतोष के नेतृत्व में जेई राजा गुप्ता की टीम ने बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस कार्रवाई से उद्योगपतियों में हड़कंप मच गया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में उद्योगों की चिमनियां बन रही जहर की फैक्ट्री! NH 58 पर काला धुआं उगल रही मिलें, लोगों की सेहत पर बड़ा खतरा, प्रदूषण बोर्ड खामोश!

5 लीड इंगट यूनिट्स पर ताला

टीम ने लीड इंगट यूनिट्स… आरके मेटल, एनआर मेटल, प्रिंस मेटल, श्री मेटल और तालिब मेटल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान उद्योगों के मालिकों और प्रबंधन में खलबली मच गई। लाख मिन्नतों और मोहलत की गुहार लगाने के बावजूद टीम ने किसी की एक नहीं सुनी।

Muzaffarnagar Pollution Board Seals 5 Lead Ingot Units in Begrajpur Industrial Area – Lucknow Orders Trigger Crackdown!

लखनऊ से आई चिट्ठी, 18 उद्योगों पर नाराजगी

यह कार्रवाई लखनऊ मुख्यालय से आई चिट्ठी के बाद हुई, जिसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सख्त आदेश का जिक्र है। चिट्ठी में जिले की कुल 18 ऐसी ईकाइयों के प्रति नाराजगी जताई गई है, जिनमें ओसीआईएमएस (OCEMS) और पीटीजेड (PTZ- पैन-टिल्ट-ज़ूम) कैमरे नहीं लगाए गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The x India (@thexindia)

ALSO READ THIS :  'मामा प्रदूषण मंत्री हैं तो डर काहे का?' आरामको पेपर मिल मालिक की 'टशन'! मीडिया-किसानों पर हमला; फैक्ट्री उगल रही 'काला ज़हर', लेकिन 'भांजे की अकड़' बरकरार

ये कैमरे उद्योगों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए लगाए जाते हैं। ओसीआईएमएस कैमरे चिमनियों पर प्रदूषण नियंत्रण की निगरानी करते हैं, जबकि पीटीजेड कैमरे 360 डिग्री निगरानी के लिए उद्योग के अंदर लगाए जाते हैं।

ये कैमरे सीधे लखनऊ मुख्यालय से जुड़े होते हैं। निर्देशों के बावजूद इन उद्योगों ने कैमरे नहीं लगाए, जिस कारण यह कार्रवाई हुई।

Muzaffarnagar Pollution Board Seals 5 Lead Ingot Units in Begrajpur Industrial Area – Lucknow Orders Trigger Crackdown!

13 पर भी तलवार लटकी

प्रथम चरण में आई चिट्ठी में फिलहाल 18 उद्योगों के नाम हैं। इनमें से 5 पर बुधवार को कार्रवाई हो चुकी है। बाकी पर भी सीलिंग की कार्रवाई होने वाली है। इसके अलावा कई अन्य उद्योगों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगाह है। लखनऊ से उनके खिलाफ आदेश आने बाकी हैं। जैसे ही आदेश मिलेंगे, उन पर भी संभवतः जल्द कार्रवाई होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The x India (@thexindia)

ALSO READ THIS :  ख़बर का तगड़ा इंपैक्ट: 'सांसों के लिए ख़तरा' बना केमिकल प्लांट सील! मालिकों को ‘बोरिया-बिस्तर’ समेटने के आदेश!

प्रदूषण अधिकारी का साफ संदेश

स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा ने कहा,  “ये कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ के आदेश पर की गई है। आगे की कार्रवाई भी ऐसे ही जारी रहेगी।”

उन्होंने साफ किया कि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी उद्योग कैमरे नहीं लगाएंगे या प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Muzaffarnagar Pollution Board Seals 5 Lead Ingot Units in Begrajpur Industrial Area – Lucknow Orders Trigger Crackdown!

उद्योगपतियों में खलबली, जनता में राहत

इस कार्रवाई से बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों में खलबली मच गई है। वहीं इलाके के निवासियों में राहत की सांस ली जा रही है। लंबे समय से लोग प्रदूषण को लेकर शिकायत कर रहे थे। अब लखनऊ से सख्ती के बाद स्थानीय बोर्ड की यह कार्रवाई लोगों को उम्मीद दे रही है कि प्रदूषण पर लगाम लग सकती है।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

मुजफ्फरनगर में उद्योगों की चिमनियां बन रही जहर की फैक्ट्री! NH 58 पर काला धुआं उगल रही मिलें, लोगों की सेहत पर बड़ा खतरा, प्रदूषण बोर्ड खामोश!

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें