Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में गर्मी से कम, बिजली विभाग से ज़्यादा परेशा शहरवासी! रातभर ‘आंख-मिचौली’ से आजिज लोगों का बिजलीघर पर फूटा गुस्सा

मुजफ्फरनगर में गर्मी से कम, बिजली विभाग से ज़्यादा परेशा शहरवासी! रातभर ‘आंख-मिचौली’ से आजिज लोगों का बिजलीघर पर फूटा गुस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। गुरुवार शाम से देर रात तक महावीर चौक बिजलीघर में तकनीकी खराबी के कारण कई मोहल्लों की बिजली घंटों तक गुल रही। लगातार कटौती और देर रात 10 बजे तक आपूर्ति बहाल न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में उपभोक्ता महावीर चौक बिजलीघर पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।

गुस्साई भीड़ ने महावीर चौक पर सड़क के बीच बस खड़ी करके पूरी तरह से रास्ते को ब्लॉक कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुस्साई भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी। लोगों का कहना था कि जब तक चीफ या अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचकर कोई निश्चित समाधान का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक वो लोग नहीं हटेंगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे से लोग बिजलीघर पर जुटने लगे। देखते ही देखते सैकड़ों उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। लोगों का आरोप था कि भीषण गर्मी में घंटों बिजली गायब रहने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन और हंगामा देर रात करीब 11:30 बजे तक चलता रहा। इसके बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली संकट बना रहा। मिमलाना रोड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान हैं। गुरुवार रात फीडर का फ्यूज उड़ने से वहां भी घंटों बिजली गुल रही।

ALSO READ THIS :  DM ने फोन पर SDM को लगाई लताड़! मकान गिरने के मुआवजे में देरी पर फटकार, 'देखकर बताता हूं' कहने पर भड़के

इसके अलावा खालापार के तस्मिया स्कूल वाली गली में बिजली के केबल में आग लगने से आपूर्ति बाधित हो गई। न्यू रुड़की रोड बिजलीघर क्षेत्र में पहले एक फेस से सप्लाई चलती रही, जबकि बाद में पूरी बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

वहीं सुभाष नगर, रैदासपुरी, गंगारामपुरा, मल्हूपुरा, खालापार 40 फुटा और रामलीला टिल्ला समेत कई इलाकों में भी लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

लगातार बिजली कटौती और तकनीकी खराबियों के कारण लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद शहर की बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा।

 

 

 

 

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें