Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में आधी रात बिजली कटौती पर भड़का गुस्सा: बिजलीघर के बाहर सड़क पर बैठे लोग

मुज़फ़्फ़रनगर में आधी रात बिजली कटौती पर भड़का गुस्सा: बिजलीघर के बाहर सड़क पर बैठे लोग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में बिजली की अघोषित कटौती को लेकर बुधवार देर रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शामली रोड स्थित ईदगाह बिजलीघर पर रात करीब 12 बजे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बताया गया कि खादरवाला, प्रेमपुरी और कृष्णापुरी समेत आसपास के करीब आधे इलाके में कई घंटों से बिजली गुल थी। लगातार बिजली नहीं आने से परेशान लोगों ने पहले विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर लोग सड़कों पर उतर आए।

गुस्साए लोगों ने बिजलीघर के बाहर पहुंचकर “बिजली विभाग हाय-हाय” के नारे लगाए। इसके बाद प्रदर्शनकारी शामली रोड स्थित पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर ही बैठ गए और धरना शुरू कर दिया।

देर रात तक लोगों का हंगामा और प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय तक बिजली कटौती से गर्मी और उमस में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय बिजली गुल होने से बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों को परेशानी हुई।

बिजली कटौती को लेकर लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी थी कि बिना किसी स्पष्ट सूचना के कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। देर रात तक बिजलीघर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी होती रही।

 



ALSO READ THIS :  'एक बेटा पैदा करने वाली मां नागिन जैसी! बिना मस्जिद-मदरसा और मुसलमान का एक हिंदू राष्ट्र हों' :यति नरसिंहानंद

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें