Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » SDM बनना चाहता है 6 साल का मुबारक: बच्चे की इच्छा सुन SDM सदर शुभम श्रीवास्तव ने हौसला बढ़ाते हुए की उज्ज्वल भविष्य की कामना

SDM बनना चाहता है 6 साल का मुबारक: बच्चे की इच्छा सुन SDM सदर शुभम श्रीवास्तव ने हौसला बढ़ाते हुए की उज्ज्वल भविष्य की कामना

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत शनिवार को बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे SDM सदर शुभम श्रीवास्तव की मुलाकात ग्राम अमीननगर में 6 साल के मुबारक से हुई। बातचीत के दौरान बच्चे ने भविष्य में SDM बनने की इच्छा जाहिर की। इतनी कम उम्र में प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना सुनकर SDM ने उसका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दरअसल, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत SDM सदर शुभम श्रीवास्तव विधानसभा क्षेत्र 12 चरथावल के विभिन्न बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बूथों पर चल रही प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं तथा कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान ही ग्राम अमीननगर में उनकी मुलाकात 6 वर्षीय मुबारक से हुई। बातचीत में जब बच्चे ने बड़े होकर SDM बनने की इच्छा बताई तो अधिकारी ने उसे प्रोत्साहित किया। SDM ने बच्चे के सपने की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बूथों के निरीक्षण के दौरान हुई यह छोटी-सी मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। एक ओर प्रशासनिक अधिकारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथों पर चल रहे काम का जायजा ले रहे थे, वहीं दूसरी ओर छह साल के बच्चे ने उनके सामने अपना भविष्य का लक्ष्य रख दिया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में ‘ऑपरेशन चक्रवात’ शुरू, सर्दी से पहले 250 से ज्यादा अपराधियों का सत्यापन; SP सिटी अमृत जैन के नेतृत्व में अभियान
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें