Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में पिकअप से कांवड़ टच होने पर हंगामा: आक्रोशित कांवड़ियों ने वाहन में की तोड़फोड़, चालक फरार

मुजफ्फरनगर में पिकअप से कांवड़ टच होने पर हंगामा: आक्रोशित कांवड़ियों ने वाहन में की तोड़फोड़, चालक फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद के पुरकाजी कस्बे के खादर चौराहे पर बुधवार रात करीब 9 बजे हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की कांवड़ एक पिकअप वाहन से हल्के से टच हो गई। इसके बाद कुछ कांवड़ियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा कर दिया और पिकअप वाहन में तोड़फोड़ कर उसके शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए।

जानकारी के अनुसार, शिवभक्त कांवड़िया नवीन, प्रिंस और नवनीत अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे जब उनकी कांवड़ पुरक़ाजी खादर चौराहे पर पहुंची, तभी एक पिकअप वाहन से हल्का टच हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ कांवड़ियों ने वाहन को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ कर दी।

इसी बीच वाहन चालक डर की वजह से अपने वाहन को बीच सड़क पर ही छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद कांवड़ियों ने इसकी महिंद्रा पिकअप के शीशे तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर आगे रवाना किया तथा उन्हें थाना क्षेत्र की सीमा तक सुरक्षित पहुंचाया।

इसके बाद यातायात को प्रभावित कर रहे बीच सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया और सबसे पहले उसे रास्ते से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। साथ ही पुलिस द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

CO राजू कुमार साव का कहना है कि कुछ शिवभक्त कांवड़िया हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच पुरकाजी में एक वाहन से कांवड़ को हल्का सा टच हो गया, जिस पर कांवड़ियों द्वारा विरोध किया गया। डर की वजह से वाहन का ड्राइवर भाग गया, जिसे ट्रेस किया जा रहा है। किसी को कोई चोट वगैरह नहीं आई है और ना ही कांवड़ियों को कोई नुक्सान हुआ है। कांवड़ियों को समझा बुझाकर आगे बढ़ा दिया गया है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: घने कोहरे में दो बड़े हादसे, एक साथ 14 वाहन टकराए; स्कूल बस भी शामिल, कई घायल

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें