Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू: हनुमान ध्वज का पूजन कर नगर में कराया भ्रमण, श्री राम दरबार मंदिर में हुआ पूजन

मुजफ्फरनगर में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू: हनुमान ध्वज का पूजन कर नगर में कराया भ्रमण, श्री राम दरबार मंदिर में हुआ पूजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। रामपुरी में होने वाले श्री रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार शाम करीब 6 बजे ‘रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति’ के तत्वावधान में श्री रामलीला मंचन की शुरुआत से पहले धार्मिक परंपरा के अनुसार हनुमान जी के ध्वज का पूजन किया गया। इसके बाद करीब 7 बजे से ध्वज को पूरे नगर में भ्रमण कराया गया और रामलीला मंचन स्थल रामपुरी-शहाबुद्दीनपुर रोड पर विधिवत स्थापित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रामपुरी स्थित श्री राम दरबार मंदिर से हुई। यहां रामायण वाचक आचार्य देव चरण शास्त्री के द्वारा हनुमान जी के ध्वज का पूजन कराया गया। इसके बाद शौर्य वर्मा के नेतृत्व में हनुमान जी के ध्वज का नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण के बाद ध्वज को रामलीला मंचन स्थल पर ले जाकर स्थापित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी प्रवीण वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, ध्वज स्थापना के साथ ही इस वर्ष होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियों का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया है।

श्री रामलीला कमेटी रामपुरी के अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने बताया कि रामलीला मंचन से पहले होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों और तैयारियों को लेकर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन में रामपुरी के लोगों की भी भागीदारी रही।

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी रामपुरी के कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी, महामंत्री डॉ. एसके गौतम, उपाध्यक्ष मनोज लेमन, संयोजक प्रमोद पाल, संतलाल बंसल, संयुक्त मंत्री लवी गोयल, राज सिंह, अनिल गर्ग, श्यामलाल प्रजापति, शिवम त्यागी, शानू राजपूत, सनी धीमान उर्फ माटू सहित बड़ी संख्या में रामपुरीवासी मौजूद रहे।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर से बड़ी खबर: जनता इंटर कॉलेज भोपा की दान की ज़मीन पर भूमाफियाओं का कब्ज़ा,कार्रवाई की मांग 

ध्वज पूजन और स्थापना के साथ रामपुरी में 2026 की रामलीला को लेकर धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अब मंचन स्थल पर आगे की तैयारियां की जाएंगी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें