Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर: राशन की दुकान पर दबंगों का हमला! लाठी-डंडों से डीलर को पीटा, महिलाओं ने भी जमकर बरसाए ईंट–पत्थर, वीडियो वायरल! VIDEO

मुजफ्फरनगर: राशन की दुकान पर दबंगों का हमला! लाठी-डंडों से डीलर को पीटा, महिलाओं ने भी जमकर बरसाए ईंट–पत्थर, वीडियो वायरल! VIDEO

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के सांझक गांव में सरकारी राशन की दुकान पर भीड़ लगने से दबंग आपा खो बैठे।

दबंगों ने राशन डीलर इमरान पर जानलेवा हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से खूब पीटा गया और जमकर पथराव किया गया।

 

 

देखते ही देखते चंद मिनटों में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी जमकर पथराव किया।
महिलाओं द्वारा किए गए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

दोनों पक्षों के 5 लोग घायल

हमले में दोनों पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। घटना में दोनों तरफ से कुल 5 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The x India (@thexindia)

का मेडिकल परीक्षण कराया और तहरीर लेकर पड़ताल शुरू कर दी।

Watch Video: 



मामला राशन की दुकान पर भीड़ लगने और छोटी-मोटी बात से शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते यह हिंसक झड़प में बदल गया।

 

 

महिलाओं ने खूब फेंके ईंट–पत्थर

वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं भी पथराव में शामिल हैं। कुछ महिलाएं हाथों में ईंट–पत्थर लिए दौड़ती और फेंकती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव ने सोनू कश्यप हत्याकांड में DM-SSP को तलब ली विस्तृत जानकारी, पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें