Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में हरिद्वार जा रहे टेंपो में ट्रक की टक्कर: हादसे में एक महिला की मौत और 7 घायल, अंडरपास के बाद हाईवे किनारे रुका था टेंपो, पीछे से आए ट्रक ने मारी टक्कर

मुजफ्फरनगर में हरिद्वार जा रहे टेंपो में ट्रक की टक्कर: हादसे में एक महिला की मौत और 7 घायल, अंडरपास के बाद हाईवे किनारे रुका था टेंपो, पीछे से आए ट्रक ने मारी टक्कर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। पानीपत से परिवार के लोगों को लेकर हरिद्वार जा रहा सवारी टेंपो मंगलवार देर रात करीब 2 बजे हादसे का शिकार हो गया। अमीरनगर अंडरपास करने के बाद टेंपो सवार लोग हाईवे किनारे टॉयलेट करने के लिए रुके थे। इसी दौरान पीछे से आए अशोक लीलैंड ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

मृतका की पहचान सुनीता देवी पत्नी बिरजू गुप्ता, निवासी बिहार के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।

हादसे में रघु पुत्र सुनतेराम के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। वहीं ललिता देवी के दाहिने हाथ और बाएं पैर में चोट लगी है। जय देवी के सीने और पैर में चोट बताई गई है। बृज गुप्ता के दाहिने कंधे और बाएं पैर में चोट आई है।

इसके अलावा मुस्कान के कान पर, शरणजीत की गर्दन पर और मनीष कुमार पुत्र मनोहर के पैर में चोट लगी है। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। इनमें रघु की चोट गंभीर बताई गई है।

हादसे में शामिल टेंपो का नंबर HR 67E59 45 बताया गया है, जबकि पीछे से टक्कर मारने वाले अशोक लीलैंड ट्रक का नंबर यूपी 12 CT 5894 है। परिवार के लोग पानीपत से हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे के बाद यात्रा मातम में बदल गई।

ALSO READ THIS :  2017 से पहले 76 जगह, अब 57,600 गांवों तक डिजिटल लाइब्रेरी- CM योगी बोले, ‘शहर की दूरी अब पढ़ाई में बाधा नहीं’

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हादसे के कारणों और वाहनों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें