Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » फोन कर दुकान पर बुलाया… फिर टूट पड़े कई लोग: मुजफ्फरनगर में युवक की बेरहमी से पिटाई CCTV में कैद

फोन कर दुकान पर बुलाया… फिर टूट पड़े कई लोग: मुजफ्फरनगर में युवक की बेरहमी से पिटाई CCTV में कैद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। शाहपुर कस्बे के कस्सावान मोहल्ले में रविवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कस्सावान मोहल्ला निवासी अफसर को रविवार दोपहर करीब 12:10 बजे फोन करके एक दुकान पर बुलाया गया। जैसे ही वह घर से निकलरके वहां पहुंचा, पहले से मौजूद कई लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। वायरल वीडियो में कई लोग युवक के साथ हाथापाई और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

मारपीट के बाद पीड़ित अफसर ने शाहपुर थाने पहुंचकर कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उसने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। तहरीर और वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

ALSO READ THIS :  मुजफ़्फ़रनगर: पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर फिर चोरी! CCTV में घटना कैद

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें