Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » योगी को प्रधानमंत्री बनाने की कामना के साथ शेषनाग वाली अनोखी कांवड लेकर आया शिवभक्त, शिव चौक पर बनी आकर्षण का केंद्र

योगी को प्रधानमंत्री बनाने की कामना के साथ शेषनाग वाली अनोखी कांवड लेकर आया शिवभक्त, शिव चौक पर बनी आकर्षण का केंद्र

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार आस्था के साथ-साथ मनोकामनाओं की भी अनोखी झलक देखने को मिल रही है। मुज़फ़्फ़रनगर के ऐतिहासिक शिव चौक पर सोमवार रात उस समय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जब हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर जा रहा एक शिवभक्त अपनी भव्य शेषनाग आकृति वाली कांवड़ के साथ यहां पहुंचा।

शिवभक्त ने बताया कि वह अपने माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के साथ यह कांवड़ यात्रा कर रहा है। इसके साथ ही उसने एक और विशेष मनोकामना जताई। उसका कहना है कि वह भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कर रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बनें। शिवभक्त ने विश्वास जताया कि भगवान शिव उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे।

रात करीब 10 बजे शिव चौक पहुंची शेषनाग की आकृति वाली इस आकर्षक कांवड़ को देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों ने कांवड़ के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जबकि स्थानीय युवतियों ने शिवभक्त का स्वागत कर उसकी कांवड़ की सराहना की। पूरे शिव चौक पर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।

कांवड़िए ने कहा कि उसकी यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि वह अपने परिवार की खुशहाली और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना लेकर भी बाबा भोलेनाथ के दरबार में पहुंच रहा है। उसकी इस अनोखी मनोकामना को लेकर शिव चौक पर देर तक चर्चा होती रही।

 

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के फुलत मदरसे पर अवैध धर्मांतरण और फंडिंग का आरोप, स्वामी यशवीर की वीडियो के बाद जांच में जुटी खुफिया टीमें

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें