Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » पुलिस पर हमले का आरोपी साहिल सोशल मीडिया पर डाल रहा वीडियो: सिखेड़ा में वारंटी को छुड़ाने के मामले में हिस्ट्रीशीटर अब तक फरार; सीओ बोले- गिरफ्तारी के प्रयास जारी

पुलिस पर हमले का आरोपी साहिल सोशल मीडिया पर डाल रहा वीडियो: सिखेड़ा में वारंटी को छुड़ाने के मामले में हिस्ट्रीशीटर अब तक फरार; सीओ बोले- गिरफ्तारी के प्रयास जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। सिखेड़ा में पुलिस टीम पर हमले के बाद हिरासत से फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर साहिल उर्फ भूरिया अभी भी लगातार पूस पर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहा है। जबकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

रविवार शाम करीब 6 बजे सीओ मंडी राजू कुमार साहू ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहा है। सिखेड़ा पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र का है। SI रूपेश कुमार, कांस्टेबल कुलदीप और राजवीर के साथ अदालत से जारी वारंट की तामील कराने साहिल के घर सिखेड़ा पहुंचे थे। साहिल के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-दो से मुकदमा संख्या 9199/9/24 में वारंट जारी हुआ था। पुलिस के मुताबिक, टीम ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की। साहिल की मां आयशा, पत्नी जाने जहां, बहनें सना, सानिया, सैफी और शोहा, भाई जैद तथा कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई और साहिल को हिरासत से छुड़ाकर भगा दिया गया।

पुलिसकर्मियों ने पीछा करने की कोशिश की तो उनके साथ दोबारा मारपीट की गई। इस दौरान वर्दी फाड़ने और नेम प्लेट नोचने के भी आरोप हैं। घटना में उपनिरीक्षक रूपेश कुमार और कांस्टेबल कुलदीप घायल हुए थे। दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया था।

इस मामले में साहिल के परिजनों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब साहिल की गिरफ्तारी के साथ नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से साहिल फरार है और उसके घर पर ताला लगा होने की जानकारी भी मिली है।

ALSO READ THIS :  अधिकारियों पर भड़के मंत्री, जमकर लगाई क्लास, VIDEO वायरल: पूछा, ‘288 लोग मिले तो रिपोर्ट शून्य क्यों?’ बोले, ‘न कानून की जानकारी, न सही सर्वे’

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, साहिल उर्फ भूरिया सिखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 36-ए है। उपलब्ध पुलिस विवरण में फुगाना, रामराज और सिखेड़ा थानों में दर्ज छह मुकदमों का उल्लेख है। इनमें चोरी, चोरी की संपत्ति, हत्या के प्रयास, हथियारों से संबंधित आरोप, धमकी और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास के साथ मौजूदा मामले में उसकी गिरफ्तारी के प्रयास भी कर रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें