मुजफ्फरनगर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सिसौली स्थित किसान भवन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिजीत बालियान के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, आदर्शों और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनकी भूमिका को याद किया। उन्होंने उनके विचारों पर चलने और समाज में आपसी भाईचारे तथा एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में अभिजीत बालियान, रोहित बालियान, आकाश, राहुल चौधरी, अनमोल खटीक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

