Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » दिल्ली रैली से पहले मुज़फ़्फ़रनगर में कई सपा नेता डिटेन: ऑफिस समेत सपा नेताओं के घर पहुंची पुलिस, जिलाध्यक्ष बोले- ‘रोकने से नहीं रुकेंगे’, कल रामलीला मैदान में है INDIA गठबंधन की रैली

दिल्ली रैली से पहले मुज़फ़्फ़रनगर में कई सपा नेता डिटेन: ऑफिस समेत सपा नेताओं के घर पहुंची पुलिस, जिलाध्यक्ष बोले- ‘रोकने से नहीं रुकेंगे’, कल रामलीला मैदान में है INDIA गठबंधन की रैली

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में INDIA महागठबंधन की रैली से पहले मुज़फ़्फ़रनगर में समाजवादी पार्टी और पुलिस के बीच टकराव के हालात बनते नजर आ रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने शनिवार देर शाम करीब 8 बजे आरोप लगाया कि रैली में शामिल होने जा रहे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस उनके घरों पर पहुंच रही है। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस के रोकने से सपा कार्यकर्ता नहीं रुकेंगे और एक नवंबर को बड़ी संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

ज़िया चौधरी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मुज़फ़्फ़रनगर से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथी रैली में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों से कार्यकर्ता दिल्ली जाने की तैयारी में जुटे हैं। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे पुलिस पार्टी कार्यालय पहुंची और उनसे कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। ज़िया चौधरी ने पुलिस को बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे।

सपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक, इसके बाद कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें सूचना दी कि उनके घरों पर पुलिस मौजूद है। इस संबंध में उन्होंने SSP से बातचीत की। ज़िया चौधरी ने बताया कि एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि किसी को रोका नहीं जा रहा है और जिन लोगों के घर पुलिस मौजूद है, वहां से पुलिस को हटा लिया जाएगा।

ज़िया चौधरी ने कहा कि दिल्ली में होने वाली रैली की विधिवत अनुमति है। ऐसे में प्रशासन का पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शांतिपूर्वक और कानून के दायरे में रहकर दिल्ली जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपनी तैयारियां जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी बड़ी संख्या में रामलीला मैदान पहुंचकर अखिलेश यादव का झंडा बुलंद करेंगे।

ALSO READ THIS :  ख़ौफ़ में कातिल बने जीजा-साला, SSP ने खोली जांच की परतें: गिरफ्तारी के बाद हत्यारोपियों ने पूछताछ में खोला मर्डर का राज, बताई ये वजह

सपा जिलाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी या विपक्षी दल लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं या प्रदर्शन करते हैं, तो नेताओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस किस आदेश या आधार पर नेताओं को रोकती है। ज़िया चौधरी ने कहा कि रैली के लिए अनुमति है और पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक दिल्ली जाएंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि यदि किसी के घर पुलिस पहुंची है या किसी को हिरासत में रखा गया है, तो इसकी सूचना उन्हें दी जाए। ज़िया चौधरी के मुताबिक, सांसद, विधायक और वह स्वयं लगातार एसएसपी से बातचीत कर रहे हैं। सरकार के इस रवैये के पीछे कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “सरकार के जाने का समय आ गया है, इसलिए डर है।”

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें