मुजफ्फरनगर में SSP संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड का संचालन CO नई मंडी राजू कुमार साव ने किया।
SSP ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई।
टोलीवार टर्न आउट चेक किया। शस्त्र संचालन और रखरखाव का अभ्यास कराया। अनुशासन और एकरूपता पर जोर दिया।

वाहनों का परीक्षण, डायल-112 पर निर्देश
SSP ने सभी वाहनों को चलवाकर चेक किया। हूटर, लाइट, उपकरण और प्राथमिक चिकित्सा किट की स्थिति देखी। सुधार के लिए निर्देश दिए।
डायल-112 कर्मियों को रिस्पॉन्स टाइम बेहतर रखने, ड्यूटी पॉइंट पर समय से मौजूद रहने और सतर्कता बरतने के आदेश दिए।

भोजनालय और बैरकों का निरीक्षण
परेड के बाद SSP ने भोजनालय और बैरकों का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों के साथ मेस में भोजन किया। गुणवत्ता चेक की। मोटर परिवहन शाखा में वाहनों की साफ-सफाई और रजिस्टर देखे। यातायात लाइन, क्वार्टर गार्ड, आर्मरी, पुलिस कैफे, लाइब्रेरी आदि का दौरा किया। हर जगह आवश्यक निर्देश दिए।

अर्दली रूम में रजिस्टर चेक
अंत में आदेश कक्ष में अर्दली रूम लिया। रजिस्टर और अभिलेखों का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में SP अपराध इन्दु सिद्धार्थ, CO नई मंडी राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अनुशासन और तैयारियों की मुहिम
यह निरीक्षण पुलिस बल को अनुशासित और तैयार रखने की मुहिम का हिस्सा है। SSP का जोर – फिटनेस, वाहन रखरखाव, ड्यूटी सतर्कता। मुजफ्फरनगर पुलिस अब और मजबूत नजर आ रही है।



