Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » चार्ज लेते ही एक्शन में नज़र SSP सूरज राय: नवरात्र की पहली शाम किया संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, मीनाक्षी चौक से खालापार, प्रेमपुरी और शामली रोड होते हुए शिव चौक पहुंचे

चार्ज लेते ही एक्शन में नज़र SSP सूरज राय: नवरात्र की पहली शाम किया संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, मीनाक्षी चौक से खालापार, प्रेमपुरी और शामली रोड होते हुए शिव चौक पहुंचे

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में नई जिम्मेदारी संभालते ही एसएसपी सूरज कुमार राय एक्शन में नजर आने लगे हैं। नवरात्र के पहले ही दिन रविवार शाम करीब 7 बजे से उन्होंने पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। मीनाक्षी चौक से शुरू हुआ मार्च खालापार, प्रेमपुरी, शामली रोड और भगत सिंह रोड से होते हुए शिव चौक पर संपन्न हुआ। इसके जरिए पुलिस ने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने का संदेश दिया।

एसएसपी सूरज राय के नेतृत्व में निकले इस मार्च में पुलिस बल प्रमुख मार्गों और बाजारों से गुजरा। शहर के व्यस्त इलाकों में पुलिस की मौजूदगी के जरिए कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्कता का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और अपराधियों को कानून-व्यवस्था के प्रति पुलिस की गंभीरता का संकेत देना रहा।

फ्लैग मार्च के समापन पर एसएसपी सूरज कुमार राय शिव चौक पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुरक्षा मार्च और जलाभिषेक के साथ एसएसपी ने शहर में अपनी पहली प्रमुख सार्वजनिक गतिविधि पूरी की।

ALSO READ THIS :  कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो गोलियां लगने से बदमाश घायल, गिरफ्तार, भागते समय बाइक फिसली तो पुलिस पर झोंका फायर
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें