Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में रालोद का बढ़ा कुनबा, बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर राहुल सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा जयंत चौधरी का दामन

मुजफ्फरनगर में रालोद का बढ़ा कुनबा, बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर राहुल सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा जयंत चौधरी का दामन

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने मुजफ्फरनगर में अपने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बहुजन समाज पार्टी से लगातार दो बार जिला पंचायत सदस्य रहे ठाकुर राहुल सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली। नई दिल्ली स्थित रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के आवास 25 तुगलक रोड पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने पार्टी की सदस्यता ली।

बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की प्रेरणा से ठाकुर राहुल सिंह ने रालोद में शामिल होने का फैसला किया। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा और अंकित बालियान सहित कई नेता मौजूद रहे।

जयंत सिंह के नेतृत्व और पार्टी की विचारधारा में जताई आस्था

रालोद में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, नौजवान, गरीब, वंचित और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए पार्टी की ओर से किए जा रहे प्रयासों तथा उसकी विचारधारा से प्रभावित होकर वे संगठन से जुड़े हैं।

सदस्यता ग्रहण करने वाले समर्थकों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तथा गली-गली तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पार्टी की ओर से इसे सामाजिक समरसता, भाईचारे और विकास की राजनीति के प्रति बढ़ते जनविश्वास के रूप में पेश किया गया।

सभी वर्गों के सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

कार्यक्रम में ठाकुर देशपाल सिंह, ठाकुर जयवीर सिंह, ठाकुर इंदर राणा, ठाकुर रामू सिंह, ठाकुर गौरव, ठाकुर संजय सिंह, ठाकुर सोनू, ठाकुर रामकुमार मास्टर, काकू शर्मा, ठाकुर कालू सिंह, ठाकुर कुशल पाल, ठाकुर नीरज सिंह, ठाकुर अजय सिंह, ठाकुर कृष्ण, ठाकुर महिपाल सिंह, ठाकुर विक्रम डॉक्टर, ठाकुर राजीव सिंह, ठाकुर जयपाल राणा, ठाकुर सतीश सिंह, ठाकुर तेजपाल राणा, ठाकुर श्रीपाल सिंह, ठाकुर राधेश्याम सिंह, ठाकुर सागर सिंह, बबलू शर्मा, राकेश ठेकेदार, ठाकुर नवल सिंह, ठाकुर अंकित सिंह, ठाकुर विजेंद्र सिंह, ठाकुर मदन सिंह, सरवन कुमार, राजपाल सिंह, अमरेश सिंह, श्यामलाल सिंह, गोपाल सिंह, भूषण सिंह, सुधीर सिंह, लक्ष्मी चंद और ओमवीर प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में NHM संविदा कर्मचारियों ने दी चेतावनी: 7 तक फैसला नहीं तो 8 से हड़ताल, पुराने लिखित समझौतों को लागू करने की मांग

इसके अलावा ठाकुर टीकम सिंह पूर्व प्रधान, ठाकुर सतीश सिंह कोषाध्यक्ष, ठाकुर शिवकुमार सिंह, ठाकुर नरेश सिंह, ठाकुर दिनेश सिंह, ठाकुर यशपाल सिंह, ठाकुर रविंद्र सिंह, ठाकुर सुंदर सिंह, ठाकुर शेरपाल सिंह, ठाकुर देवेंद्र सिंह, ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह, ठाकुर कुलदीप चौहान, ठाकुर मुकेश चौहान, ठाकुर प्रताप सिंह चौहान, पंडित अमरनाथ सिंह, पंडित कुलदीप शर्मा, पंडित धीरज शर्मा, ठाकुर कपिल राणा, ठाकुर रविंद्र फौजी, अंकुर राणा, ठाकुर मोंटी राणा, ठाकुर शेर सिंह राणा, ठाकुर दीपक राणा, ठाकुर प्रमोद राणा, ठाकुर वीरेंद्र राणा, ठाकुर विक्रम प्रधान, ठाकुर नीरज नेताजी और डॉक्टर सोनू सिंह ने भी सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में आलोक राणा, अर्जुन राणा, गौरव राणा, सुमित राणा, भानु प्रताप सिंह, प्रशांत पंडित, समर त्यागी, अक्षत शर्मा, अमृतसर तोमर, देव त्यागी, विनय मानसिंह, वासु सोलंकी, उज्ज्वल चौहान, नमन त्यागी, सूर्यांश शर्मा, मोहित कुमार, विशाल राणा, ओमवीर राणा, करणपाल चौहान, मुकेश राणा, गोपाल सिंह, सोहन सिंह, सुधीर चौहान, हरिओम, कुलदीप रावत, राम अवतार प्रधान, कुशल पाल सिंह, नरेंद्र प्रताप प्रधान, मास्टर सुरेंद्र सिंह, भीम सिंह रावत, निशांत बालियान, ऋतिक राणा, सूरज राणा, सुभाष राणा, गुल्लू राणा, शिवकुमार राणा, योगेश शर्मा, राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, मोहम्मद गुलशन अली, निखिल बालियान, हर्ष बालियान, रजनीश कुमार, ऋतिक लाठियां, बसंत लाठियां, कुणाल लाठियां, मनीष चौधरी, प्रिंस पुंडीर, प्रिंस गुर्जर, प्रिंस सोलंकी, विष्णु सोलंकी, सागर धीमान, अरविंद कश्यप, राज चौहान, अमित चौहान, वीर प्रताप चौहान, रजत चौहान, गौरव पाल, रौनक त्यागी, आशु राणा, अक्षय पाल, कार्तिक पाल, निखिल कश्यप, अर्जुन पंडित, भानु पुंडीर, अरुण पुंडीर, विक्रांत शर्मा, संदीप राणा, विकास गौरी, सत्येंद्र कश्यप, सागर कश्यप, जीतू शर्मा, सत्येंद्र उपाध्याय, नकुल राणा, नितीश राणा और प्रशांत राणा भी शामिल रहे।

ALSO READ THIS :  कासगंज में मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्कर गिरफ्तार, गाजियाबाद में चेन स्नैचर घायल

इनके अलावा मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद जावेद, राव अकरम, सुभाष कश्यप, गौतम पाल, हिमांशु पाल, अनंत तोमर, रक्षित राठी, विपुल गुर्जर, रुद्र भारद्वाज, अक्षित भारद्वाज, सागर पाल, रवि पाल, अजय धीमान, अंशुल कुमार, अंशुल शर्मा, अवधेश शर्मा, मामचंद कश्यप, रतन कश्यप, विजय कश्यप, विक्रांत राणा, विनीत राणा, आदित्य राणा, विक्की चौधरी, नौशाद, शमशाद, साजिद, अब्दुल, सलीम, वसीम, गुलजार, शोएब मास्टर, चौधरी शब्बीर, राव ताहिर, राव हनीफ, फारूक, याकूब, इरफान, शाहरुख खान, सरफराज, आमिर, ठाकुर अजय पुंडीर, ठाकुर अंकित पुंडीर, ठाकुर गोलू चौहान, ठाकुर शुभम पुंडीर, दीपक निरवाल, यश निर्वाल, उत्तम निर्वाल, प्रशांत कुशवाहा, समीर और मोहम्मद कैफ सहित अन्य लोगों ने भी रालोद की सदस्यता ली।

संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

राष्ट्रीय लोकदल की ओर से पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए साथियों के अनुभव, ऊर्जा और जनसेवा के संकल्प से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी और समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, अधिकार और उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया गया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें