Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर: हिंदू संघर्ष समिति अध्यक्ष को ‘विक्की त्यागी’ के नाम पर ठोकने की धमकी, पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा ठेकेदार

मुजफ्फरनगर: हिंदू संघर्ष समिति अध्यक्ष को ‘विक्की त्यागी’ के नाम पर ठोकने की धमकी, पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा ठेकेदार

contractor anil verma arrest_muzaffarnagar
Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर में नगर पालिका के ठेकेदार अनिल वर्मा ने हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पंवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी माफिया सरगना रहे विक्की त्यागी और उसके बेटे के नाम पर दी गई। शराब के नशे में धुत्त आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।


 

मुजफ्फरनगर। शहर में नगर पालिका के एक ठेकेदार द्वारा हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पंवार को फोन पर ठोकने-मारने की धमकी देने की घटना ने तूल पकड़ लिया। आरोपी ठेकेदार अनिल वर्मा पूरी तरह शराब के नशे में था, जिसे पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

 

धमकी मिलने के बाद हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े सैकड़ों लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को धर दबोचा।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The x India (@thexindia)

नाली निर्माण में घटिया सामग्री से विवाद

 

नरेंद्र पंवार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके वार्ड में नाली निर्माण का काम चल रहा था। इसमें पीली ईंटों (घटिया सामग्री) का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने इसकी नाराजगी जताई और नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत की। अध्यक्ष ने कार्य को रोकवा दिया।

 

इससे नाराज ठेकेदार अनिल वर्मा ने शुक्रवार को फोन पर नरेंद्र पंवार को धमकी दी। उसने कहा कि उसका जुड़ाव बड़े-बड़े नामचीन बदमाशों से है और वह उन्हें जहां मर्जी ठोक देंगे। धमकी में माफिया सरगना रहे विक्की त्यागी और उसके बेटे का नाम लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

ALSO READ THIS :  नकली लिक्विड यूरिया का 'डार्क हब' बना मुजफ्फरनगर! टाटा-महिंद्रा के नाम पर सप्लाई, रात के अंधेरे में चलता काला कारोबार! 'द एक्स इंडिया' का सनसनीखेज खुलासा- भाग-1

पुलिस ने बताया कि धमकी की शिकायत मिलते ही जांच शुरू की गई। आरोपी अनिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया, जो उस समय पूरी तरह शराब के नशे में था। मामले में आगे की जांच जारी है।

Muzaffarnagar: Contractor Anil Verma Arrested for Threatening Hindu Sangharsh Samiti President Narendra Panwar in Name of Mafia Vicky Tyagi Over Drain Work Complaint

हिंदू संगठनों ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को इस तरह धमकाया जाना अस्वीकार्य है। वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें