Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में अफसर के बाद अब राहगीरों से बदसलूकी: पुरकाजी में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को साइड मारी, विरोध पर गाली-गलौज का दावा

मुजफ्फरनगर में अफसर के बाद अब राहगीरों से बदसलूकी: पुरकाजी में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को साइड मारी, विरोध पर गाली-गलौज का दावा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मिट्टी खनन से जुड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लेकर विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। नायब तहसीलदार की गाड़ी रोकने और बदसलूकी का मामला अभी चर्चा में ही था कि अब पुरकाजी क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक और बाइक सवारों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गुरुवार को वायरल हुए वीडियो पुरकाजी क्षेत्र के लक्सर रोडंका बताया जा रहा है। दावा है कि भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगे मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क पर बाइक सवारों को साइड मार दी। बाइक सवारों ने इसका विरोध किया तो ट्रैक्टर चालक पर गाली-गलौज करने का आरोप है।

इसके बाद बाइक सवारों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद बाइक सवारों ने आगे अपनी बाइक लगाकर ट्रैक्टर को रोक लिया। इसके बाद सड़क पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगे किसान संगठन के झंडे को लेकर हो रही है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रैक्टर किस संगठन से जुड़ा है और झंडा लगाने वाले व्यक्ति या वाहन का संगठन से आधिकारिक संबंध है या नहीं।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में कूकड़ा क्षेत्र में नायब तहसीलदार की गाड़ी रोककर कथित खनन से जुड़े लोगों द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया था। अब पुरकाजी के वायरल वीडियो ने मिट्टी खनन से जुड़े वाहनों और सड़क पर उनके व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर कांवड़ बवाल: अब मंत्रियों और विधायकों की एंट्री, दोषियों पर कड़े एक्शन की मांग!
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें