Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता, 6 युवा अगले राउंड के लिए चयनित

मुजफ्फरनगर में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता, 6 युवा अगले राउंड के लिए चयनित

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा उत्सव (NYF) विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 के लिए जनपद स्तरीय चैलेंज ट्रैक पीपीटी राउंड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह सभागार, कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा और विचारों का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने युवाओं को अपने आशीर्वचनों से प्रोत्साहित करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सनातन धर्म महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रीतम सिंह उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों के पैनल ने किया प्रतिभागियों का मूल्यांकन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष द्विवेदी, सनातन धर्म महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. पायल चौधरी और डीएवी महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. किरण पाल सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता की ज्यूरी के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार रहे।

छह प्रतिभागियों को अगले राउंड के लिए चुना

प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर शीर्ष छह प्रतिभागियों का अगले चरण के लिए चयन किया गया। प्राप्त रैंक के अनुसार अनुराग शर्मा ने प्रथम, अदिति आर्या ने द्वितीय और सुकैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद यशवी चौथे, कहकशा पांचवें और अंश वत्स छठे स्थान पर रहे।

सभी चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

विभागीय अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुश्री प्राची पंवार, कार्यक्रम प्रभारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अंकुर कुमार, वीआई सन्नी वर्मा, जानसठ के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अजय कुमार, खतौली के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अर्जुन सिंह तथा वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ शिविर का टेंट उखाड़ने पर भड़के सामाजिक संगठन, जानें मीनाक्षी चौक के हंगामे की पूरी इनसाइड स्टोरी
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें