Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका: चलाया गया विशेष अभियान; नगर मजिस्ट्रेट दीपक पाल ने बूथों का निरीक्षण कर मतदाताओं से की अपील

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका: चलाया गया विशेष अभियान; नगर मजिस्ट्रेट दीपक पाल ने बूथों का निरीक्षण कर मतदाताओं से की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और मतदाता सूची की गलतियां ठीक कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज शनिवार 17 अक्टूबर को भी ये विशेष अभियान चलाया गया, जबकि 24 अक्टूबर को भी सभी निर्धारित बूथों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और चुनाव से जुड़े अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। जो पात्र नागरिक अभी तक मतदाता नहीं बने हैं, वे बूथ पर पहुंचकर नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण गलत होने पर सुधार के लिए भी आवेदन दिया जा सकता है।

चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत नगर मजिस्ट्रेट दीपक पाल ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ की मौजूदगी और अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार वर्मा ने शनिवार अपराह्न 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता बूथ पर पहुंचकर आवेदन जमा करने के साथ फॉर्म भरने में भी मदद ले सकते हैं।

नगर मजिस्ट्रेट के मुताबिक, फिलहाल अभियान में लोगों की भागीदारी अपेक्षा के मुताबिक कम है। इसकी एक वजह त्योहारों का माहौल और पर्याप्त प्रचार-प्रसार का अभाव है। हालांकि, कुछ बूथों पर शाम के समय मतदाताओं के पहुंचने की जानकारी मिली है। लोगों को जागरूक करने के लिए नगरपालिका के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है।

दीपक पाल ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी। इसके बाद मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान और नए नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। 17 अक्टूबर के बाद अगला विशेष अभियान 24 अक्टूबर को होगा।

ALSO READ THIS :  ‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरे रंग: चित्रों के जरिए दिखाई देश के भविष्य की कल्पना, 1558 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

उन्होंने यह भी बताया कि इसके बाद वार्षिक मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें पहले ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और फिर निर्धारित प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची जारी होगी। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर नाम दर्ज कराने या जरूरी संशोधन की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें