Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर व्यापार बंधु की बैठक में गूंजा सड़कों के गड्ढों और व्यापारियों के उत्पीड़न का मुद्दा: विकास भवन में हुई बैठक में व्यापारियों ने नगर पालिका, नापतोल विभाग और नवीन मंडी की समस्याएं उठाईं।

मुज़फ़्फ़रनगर व्यापार बंधु की बैठक में गूंजा सड़कों के गड्ढों और व्यापारियों के उत्पीड़न का मुद्दा: विकास भवन में हुई बैठक में व्यापारियों ने नगर पालिका, नापतोल विभाग और नवीन मंडी की समस्याएं उठाईं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विकास भवन सभागार में व्यापार बंधु की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। DM की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी गंभीर सिंह ने की। बैठक में व्यापारियों ने शहर की सड़कों पर गड्ढों, बिजली और टेलीफोन के खराब खंभों, नापतोल विभाग की जांच और नवीन मंडी में गुड़ की आवक से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

व्यापारियों ने कहा कि सड़कों पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई स्थानों पर बिजली और टेलीफोन के खंभे टूटे हुए या बेकार पड़े हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने नापतोल विभाग की जांच के नाम पर दुकानदारों के कथित उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि जांच के दौरान व्यापारियों को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

नवीन मंडी स्थल में गुड़ के पीक सीजन के बावजूद आवक नगण्य होने और मंडी के बाहर ही माल उठाए जाने का मुद्दा भी बैठक में उठा। व्यापारियों ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभागों से समस्या के समाधान की मांग की।

व्यापारी नेता संजय मित्तल ने जीएसटी के तहत परचेज टैक्स जमा करने की जिम्मेदारी के मामले में व्यापारियों को मिली राहत के लिए सरकार का आभार जताया। वहीं, व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने नगर पालिका की सड़कों और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पांच साल की गारंटी वाली सड़कें एक साल में ही टूट जाती हैं। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण स्थल पर ठेकेदार का नाम, मोबाइल नंबर और निर्माण के मानकों की जानकारी देने वाला बोर्ड लगाया जाए, ताकि निर्माण कार्य में जवाबदेही तय हो सके।

ALSO READ THIS :  किशोरी के 'अपहरण' पर शहर कोतवाली में धरना, 'बेटी लौटाओ वरना मर जाएंगे'; पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम

बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी गंभीर सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं के समाधान में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें