Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश, तापमान 25 डिग्री तक गिरा: बारिश से मौसम सुहाना, भीषण गर्मी से राहत; दुपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ी

मुज़फ़्फ़रनगर में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश, तापमान 25 डिग्री तक गिरा: बारिश से मौसम सुहाना, भीषण गर्मी से राहत; दुपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। ज़िले में लगातार तीसरे दिन बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। सोमवार को भी अल सुबह से ही रुक-रुककर झमाझम बारिश होती रही। शनिवार से शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। तेज बारिश के चलते जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम में ठंडक बढ़ने से सर्दी के आगमन का अहसास होने लगा है।

लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिरकर करीब 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से पिछले दिनों उमस और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। बारिश के बाद हवा में भी ठंडक महसूस की जा रही है।

बारिश के साथ जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI भी 35 के स्तर पर दर्ज किया गया। जो लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। हवा की रफ्तार करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। साफ हवा और बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है।

हालांकि लगातार बारिश दुपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण भी बनी हुई है। सड़कों पर पानी और बारिश के बीच बाइक और स्कूटर से निकलने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बारिश से बचने के लिए छाते और रेनकोट का सहारा लेते नजर आए।

तीन दिन से जारी बारिश ने सितंबर के आखिर में मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिन के तापमान में गिरावट और लगातार बढ़ती ठंडक के बीच लोगों को अब सर्दी की शुरुआत का अहसास होने लगा है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के 8 गांवों के मृत पशुओं का हड़वाड़ा बना मुसीबत: दुर्गंध और आवारा कुत्तों से परेशान ग्रामीण बोले- "एक हफ्ते में समाधान नहीं तो करेंगे पलायन"
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें