Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » चरथावल में ‘मदद’ के बहाने भरोसा जीता… फिर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और ₹4.35 लाख हड़पने का आरोप; विधवा पहुंची SSP के दरबार

चरथावल में ‘मदद’ के बहाने भरोसा जीता… फिर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और ₹4.35 लाख हड़पने का आरोप; विधवा पहुंची SSP के दरबार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ऑफिस पहुंची और SSP से मिलकर एक शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें उसने गांव के दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा देकर एक युवक ने उसके मूल दस्तावेज और मकान निर्माण के लिए लोगों से मिली 4.35 लाख रुपये की रकम हड़प ली। आरोप है कि न तो रकम और दस्तावेज लौटाए गए और न ही मकान बनवाया गया।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि 10 जून 2026 की रात एक आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि दूसरे आरोपी ने उसके साथ अभद्र हरकत भी की।

पीड़िता का कहना है कि उसने 3 जुलाई 2026 को थाना चरथावल में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने, आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई, सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा अपने रुपये और दस्तावेज वापस दिलाने की मांग की है।

 

 

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में गैस का संकट? खाड़ी युद्ध के बीच सिलेंडर के लिए लगी कतारें, कमर्शियल पर रोक, 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर!

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें