Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » चार्जशीट से पति का नाम निकलवाने के नाम पर ठगी: महिला ने एसएसपी से की शिकायत; प्रशासन के नाम पर रकम मांगने और धमकी का आरोप

चार्जशीट से पति का नाम निकलवाने के नाम पर ठगी: महिला ने एसएसपी से की शिकायत; प्रशासन के नाम पर रकम मांगने और धमकी का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मुकदमे की चार्जशीट से पति का नाम निकलवाने के नाम पर एक महिला से सवा दो लाख रुपये ठगने का आरोप सामने आया है। शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी निवासी रूक्सार ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे SSP को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

महिला का आरोप है कि पति का नाम चार्जशीट से हटवाने और मुकदमा रफा-दफा कराने के नाम पर उससे रकम ली गई, लेकिन इसके बावजूद पति का नाम चार्जशीट से नहीं निकला।

पीड़ित रूक्सार के मुताबिक, उसके पति मुजम्मिल पुत्र मोहब्बत अली को थाना फुगाना में दर्ज एक मुकदमे में झूठा फंसाया गया था। इस मामले में मदद के लिए वह 2 अगस्त को ग्राम प्रधान इसरार और अपने जेठ के साथ थाना फुगाना पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान थाने के बाहर जटवाड़ा निवासी मुजम्मिल पुत्र नूर अहमद ने पति का नाम चार्जशीट से निकलवाने और मामला रफा-दफा कराने के लिए प्रशासन के नाम पर ढाई लाख रुपये की मांग की।

महिला का कहना है कि आरोपी के कहने पर उसने अलग-अलग तारीखों में रकम दी। 3 अगस्त को दो लाख रुपये नकद, 4 अगस्त को 20 हजार रुपये ऑनलाइन और 6 अगस्त को पांच हजार रुपये दिए। इस तरह उसने कुल दो लाख 25 हजार रुपये आरोपी को दिए। इसके बावजूद उसके पति का नाम चार्जशीट से नहीं निकला।

पीड़िता का दावा है कि रुपये के लेन-देन को लेकर आरोपी से फोन पर हुई बातचीत उसने रिकॉर्ड कर ली थी। उसके पास कथित बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित है। पीड़िता ने ये रिकॉर्डिंग पुलिस को मुहैया कराई। महिला का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने प्रशासन के लोगों द्वारा रुपये आपस में बांट लेने की बात कही। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में MLC चुनाव की तैयारी पूरी, कल 56 बूथों पर मतदान: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 13,741 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 3,225 मतदाता करेंगे वोटिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रूक्सार ने एसएसपी से शिकायत कर थाना फुगाना में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें