मुज़फ़्फ़रनगर में कारोबारी राजीव जैन की तलाश में पश्चिमी बंगाल कस्टम विभाग की दबिश

215 ट्रकों से भारत पहुंची फेरो सिलिकॉन की खेप में 40 करोड़ तक की टैक्स चोरी का मामला, भूटान बॉर्डर से कथित टैक्स चोरी के जुड़े तार मुजफ्फरनगर। सितंबर–अक्टूबर माह में भूटान बॉर्डर से फेरो सिलिकॉन के कुल 215 ट्रक  भारत में दाखिल हुए। इस पूरे आयात की जांच में 30 से 40 करोड़ रुपये […]

मुजफ्फरनगर में HIV/AIDS पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, चिकित्साधिकारियों को रोकथाम, जांच और इलाज के लिए किया गया जागरूक

मुजफ्फरनगर। जनपद में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार और देखभाल से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस भवन में एक दिवसीय संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों से जुड़े […]

जियो की धमाकेदार लिस्टिंग से बदली कारोबारी दुनिया की तस्वीर, रिलायंस ने टाटा को पछाड़कर हासिल किया नंबर-1 स्थान

मुंबई। जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग के साथ ही देश के सबसे मूल्यवान कारोबारी समूहों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। बुधवार को जियो का शेयर ₹1,358 पर लिस्ट होते ही रिलायंस समूह ने टाटा समूह को पीछे छोड़कर देश के नंबर-1 कारोबारी समूह का स्थान हासिल कर लिया। जियो की […]

चार्जशीट से पति का नाम निकलवाने के नाम पर ठगी: महिला ने एसएसपी से की शिकायत; प्रशासन के नाम पर रकम मांगने और धमकी का आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मुकदमे की चार्जशीट से पति का नाम निकलवाने के नाम पर एक महिला से सवा दो लाख रुपये ठगने का आरोप सामने आया है। शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी निवासी रूक्सार ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे SSP को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। […]

दवाई लेने जा रहे अक्षय की हत्या में 6 गिरफ्तार: खतौली में योजनाबद्ध तरीके से वारदात को दिया गया अंजाम; पुलिस ने हत्या का खुलासा कर डंडा और बोतल बरामद की

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में युवक अक्षय की सरेआम ईंटों से कूचकर हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम अक्षय पर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया था। वह दोस्त के साथ दवाई लेने निकला था, तभी जानसठ रोड स्थित चूना भट्टी के […]

मुख्यमंत्री योगी बोले-2017 के बाद प्रदेश में बदली निवेश की कार्यसंस्कृति, सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ निवेश की नई संभावनाओं पर होगी चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन और इंडस्ट्री के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रदेशवासियों को वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निवेश अनुकूल माहौल, बेहतर कानून-व्यवस्था और पारदर्शी नीतियों […]

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर दुकानदारों के दो पक्षों में मारपीट: दुकान पर पेशाब करने को लेकर रात में शुरू हुआ विवाद सुबह बढ़ा, VIDEO वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में शहर की हृदयस्थली शिव चौक पर बुधवार सुबह दुकानदारों के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ पथराव किए जाने की बात भी सामने आई है। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर कोतवाली […]

उत्तराखंड का चमत्कारी धाम मां ज्वाल्पा देवी मंदिर, जहां अखंड ज्योति और प्राकृतिक शिला के रूप में विराजती हैं माता रानी

उत्तराखंड। उत्तराखंड की देवभूमि में अनेक प्राचीन धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। इन्हीं में पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित मां ज्वाल्पा देवी सिद्धपीठ का विशेष स्थान है। पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर नयार नदी के किनारे स्थित यह मंदिर धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक कथाओं और प्राचीन परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि सच्चे […]

गाजियाबाद की फैब्रिकेशन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 35 मिनट में दमकल ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी स्थित ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह एक फैब्रिकेशन फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। सेक्टर ए-7, पार्ट-1 के प्लॉट नंबर एफ-18 पर संचालित जावेद फैब्रिकेशन के भूतल में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तेजी से […]

यूपी में दो जगह पुलिस मुठभेड़: बरेली और कन्नौज में दो आरोपी गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल समेत तीन घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली और कन्नौज में पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। बरेली में आरोपी की फायरिंग के दौरान एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है […]