Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा! पेड़ से हुई टक्कर में कार सवार दो बारातियों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची चीख-पुकार

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा! पेड़ से हुई टक्कर में कार सवार दो बारातियों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची चीख-पुकार

Muzaffarnagar: XUV Car Crashes into Tree on Charthawal Road, 2 Dead & 6 Critical – Returning from Merth Bara
Facebook
Twitter
WhatsApp

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले के चरथावल कस्बे में मुजफ्फरनगर मार्ग पर संजीवनी पेट्रोल पंप के पास बीती देर रात करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मेरठ बारात से लौट रहे युवकों की एक्सयूव कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

Muzaffarnagar: XUV Car Crashes into Tree on Charthawal Road, 2 Dead & 6 Critical – Returning from Merth Bara

कार में सवार थे 8 बाराती

हादसे में कार में सवार 8 युवकों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बेहड़ा अस्सा निवासी 30 वर्षीय विकास पुत्र मेघराज और चरथावल के कानूनगोयान मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। विकास एक बिजली मीटर रीडर था और उसके दो छोटी बेटियां हैं। मौत की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

 

चरथावल के रहने वाली सभी घायल

घायलों में कानूनगोयान मोहल्ला के मोनू पुत्र नरेंद्र, अमित पुत्र सुरेंद्र, प्रिंस पुत्र ब्रह्मपाल, विपुल पुत्र जोगिंदर, रोहित पुत्र मुनेश और सोनू पुत्र राजपाल शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर तत्काल पहुंची चरथावल पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां विकास और रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों का उपचार जारी है।

Muzaffarnagar: XUV Car Crashes into Tree on Charthawal Road, 2 Dead & 6 Critical – Returning from Merth Bara Muzaffarnagar: XUV Car Crashes into Tree on Charthawal Road, 2 Dead & 6 Critical – Returning from Merth Bara

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार को कब्जे में ले लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, नींद या सड़क की स्थिति को संभावित कारण बताया जा रहा है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में 'असली कारतूस वाले केक' के साथ बर्थडे पार्टी, वीडियो सामने आने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मृतक विकास के परिवार में गम का माहौल है। दो छोटी बेटियां पिता की मौत से सदमे में हैं। रोहित के परिजन भी सदमे में हैं। दोनों परिवारों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें