Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में टावर की चोटी पर चढ़ा युवक: घंटों तक बनी रही हादसे की आशंका, पुलिस ने बामुश्किल समझा बुझाकर उतरा नीचे

मुजफ्फरनगर में टावर की चोटी पर चढ़ा युवक: घंटों तक बनी रही हादसे की आशंका, पुलिस ने बामुश्किल समझा बुझाकर उतरा नीचे

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित साईं धाम मंदिर के सामने शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक टावर की चोटी पर चढ़ गया। युवक के इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आसपास मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई। नीचे मौजूद लोग उसे सुरक्षित नीचे आने के लिए कहते रहे, लेकिन काफी देर तक वो नीचे नहीं उतरा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साईं धाम मंदिर के सामने का है, एक युवक को टॉवर की चोटी पर चढ़ा देख आसपास के लोग हैरत में पड़ गए। व्यस्त इलाके में टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना फैलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। राहगीर भी रुककर ऊपर टावर की ओर देखते रहे और किसी अनहोनी की आशंका जताते नजर आए।

टावर की ऊंचाई अधिक होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों में लगातार चिंता बनी रही। लोगों का कहना था कि इतनी ऊंचाई पर युवक का इस तरह मौजूद रहना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर स्थिति है। इसी वजह से लोग लगातार उसके सुरक्षित नीचे उतरने का इंतजार करते रहे।

घटना स्थल स्टेशन और साईं धाम मंदिर के आसपास होने के कारण यहां लगातार लोगों की आवाजाही रहती है। युवक को टावर की चोटी पर देखकर कई राहगीर भी मौके पर रुक गए। देखते ही देखते लोगों का ध्यान टावर की ओर हो गया और काफी देर तक वहां स्थिति को लेकर चर्चा होती रही।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की मांग की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा। फिलहाल युवक टावर पर किस वजह से चढ़ा और उसके इस कदम के पीछे क्या कारण है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

ALSO READ THIS :  नशे के ओवरडोज़ से बेहोश हुआ कांवड़िया, पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल: सिटी सेंटर के सामने लकड़ी की टाल में मिला अचेत, पुलिस ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें