Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘पुलिस पर गोली चलाई तो उसी की भाषा में मिलेगा जवाब’: नए SSP सूरज राय की दो टूक, बोले- अपराधियों पर कसेगी नकेल, पीड़ितों को मिलेगा न्याय

‘पुलिस पर गोली चलाई तो उसी की भाषा में मिलेगा जवाब’: नए SSP सूरज राय की दो टूक, बोले- अपराधियों पर कसेगी नकेल, पीड़ितों को मिलेगा न्याय

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में नए SSP सूरज राय ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख साफ कर दिया है। गुरुवार देर शाम कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले में कानून का राज स्थापित करना प्राथमिकता है। अपराध पूरी तरह शून्य नहीं किया जा सकता, लेकिन दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों पर नकेल कसने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने पर भी जोर रहेगा।

सूरज राय ने कहा कि मुज़फ़्फ़रनगर कई मायनों में संवेदनशील जिला है। ऐसे में पुलिस को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा। सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए राजनीतिक दलों, किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों और मीडिया के साथ समन्वय रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर चुनौती का मुकाबला किया जाएगा और शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार कार्रवाई होगी।

पुलिस पर गोली चलाने वाले बदमाशों को लेकर भी नए कप्तान ने सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो बदमाश पुलिस पर गोली चलाने की हिमाकत करेगा, उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। उनका कहना था कि अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई सख्ती से जारी रहेगी।

मीडिया की भूमिका पर बोलते हुए SSP ने कहा कि कलम में बड़ी ताकत होती है। यदि इसका इस्तेमाल किसी पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए किया जाता है, तो पुलिस उसका स्वागत करेगी। हालांकि, उन्होंने खबरों को सनसनीखेज बनाने के लिए तथ्यों से खिलवाड़ नहीं करने की अपील भी की। अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में मीडिया का सहयोग जरूरी है, लेकिन खबरों की तथ्यात्मकता से समझौता नहीं होना चाहिए।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में दिवाली पटाखा जब्ती का हंगामा, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर की घेराबंदी, पुलिस को हटना पड़ा पीछे!

पुलिसकर्मियों के मनोबल और व्यवहार पर भी नए SSP ने जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 4,800 पुलिसकर्मी तैनात हैं। उनका मनोबल बढ़ाने और सुविधाओं में सुधार की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि आम लोगों को पुलिसकर्मियों के आचरण से परेशानी न हो। साथ ही, किसी पुलिसकर्मी की अनुशासनहीनता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले सूरज राय इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वर्ष 2018 में IPS बने थे। वह मेरठ में ASP, सहारनपुर में SP ग्रामीण और आगरा में DCP नगर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके बाद उन्हें बागपत का SP बनाया गया था। शासन ने संजय कुमार वर्मा का तबादला कर सूरज राय को मुज़फ़्फ़रनगर की कमान सौंपी है। मीडिया से बातचीत के दौरान SP सिटी अमृत जैन, SP देहात अक्षय संजय महाडिक और CO सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा भी मौजूद रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें