Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » स्वतंत्रता दिवस से पहले मुज़फ़्फ़रनगर में ‘योगी फोर्स’ अलर्ट, रेलवे स्टेशन से बाजार तक सघन चेकिंग

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुज़फ़्फ़रनगर में ‘योगी फोर्स’ अलर्ट, रेलवे स्टेशन से बाजार तक सघन चेकिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर में पुलिस फोर्स को अलर्ट मोड पर रखते हुए शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों और वस्तुओं की जांच की।

एसपी सिटी अमृत जैन के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने बाजारों में भी पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की जांच की।

सुरक्षा अभियान में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भी शामिल रही। टीमों ने सार्वजनिक स्थानों और पार्किंग क्षेत्रों को विशेष रूप से खंगाला। वाहनों की पार्किंग और आसपास के स्थानों पर भी बारीकी से जांच की गई।

पुलिस की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए शहर में चेकिंग और गश्त का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ्फरनगर में 'ईंट भट्टे पर गुंडागर्दी का LIVE VIDEO!' युवक को घेरकर बेल्ट-डंडों से पीटा, कपड़े तक फाड़े

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें