Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर के 2 युवक ज़बरन रूसी सेना में किए गए भर्ती: परिवारों ने लगाई वतन वापसी की गुहार, एक युवक परिवार का इकलौता बेटा, भाकियू नेता विकास शर्मा ने परिजनों से की मुलाकात

मुज़फ़्फ़रनगर के 2 युवक ज़बरन रूसी सेना में किए गए भर्ती: परिवारों ने लगाई वतन वापसी की गुहार, एक युवक परिवार का इकलौता बेटा, भाकियू नेता विकास शर्मा ने परिजनों से की मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। रोजगार की तलाश में रूस गए मुज़फ़्फ़रनगर के दो युवकों को कथित तौर पर रूसी सेना में भर्ती कर युद्ध क्षेत्र में भेजे जाने का मामला सामने आया है। दोनों युवकों के परिजनों में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। भारतीय किसान यूनियन के NCR अध्यक्ष विकास शर्मा ने बाढ़ और पीपलशाह गांव पहुंचकर दोनों परिवारों से मुलाकात की और केंद्र सरकार से युवकों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की।

भाकियू नेता विकास शर्मा के मुताबिक, बाढ़ गांव निवासी हिमांशु शर्मा और पीपलशाह गांव निवासी शक्ति पुंडीर रोजगार के लिए एजेंट के माध्यम से रूस गए थे। परिवारों का दावा है कि वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद दोनों युवकों को भारत वापस भेजने के बजाय कथित तौर पर रूसी सेना में भर्ती कर दिया गया और उनके हाथों में हथियार थमा दिए गए।

परिजनों के मुताबिक, 30 जुलाई को युवकों से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसी दौरान उन्होंने अपनी स्थिति और मजबूरी के बारे में परिवार को बताया। इसके बाद से परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और लगातार उनकी सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

बाढ़ गांव निवासी हिमांशु शर्मा के परिवार की स्थिति भी इस मामले को और गंभीर बनाती है। परिजनों के अनुसार हिमांशु परिवार का इकलौता बेटा है और उसके पिता की कुछ दिन पहले ही मृत्यु हुई है। ऐसे में उसके रूस में फंसे होने की खबर से परिवार में डर और चिंता का माहौल है।

विकास शर्मा ने दोनों परिवारों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विदेश मंत्रालय से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवकों को रोजगार के लिए विदेश भेजने वाले एजेंटों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और यदि युवकों को उनकी इच्छा के विरुद्ध रूसी सेना में शामिल किया गया है तो उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए राजनयिक स्तर पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के 'डेथ प्वाइंट' पर बुझ गया घर का इकलौता चिराग

परिजनों की मांग है कि भारत सरकार रूस में भारतीय दूतावास के माध्यम से दोनों युवकों की स्थिति की जानकारी कराए और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाए। फिलहाल परिवारों की निगाह सरकार की कार्रवाई और युवकों से दोबारा संपर्क होने पर टिकी है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें