Home » उत्तर प्रदेश » ओपी राजभर का सपा पर बड़ा हमला: अखिलेश यादव इस जन्म में तैयारी बंद करें, अगले जन्म की सोचें

ओपी राजभर का सपा पर बड़ा हमला: अखिलेश यादव इस जन्म में तैयारी बंद करें, अगले जन्म की सोचें

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और चुनाव आयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे इस जन्म में चुनावी तैयारी बंद कर देनी चाहिए और अगले जन्म में लड़ाई की बात करनी चाहिए।

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी खुद ही समाजवादी पार्टी की हवा निकाल रहे हैं। राजभर ने अखिलेश यादव के बयान को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उसका कोई मतलब नहीं है।

सपा की तैयारियों पर ओपी राजभर का तंज

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी की राजनीतिक तैयारियों पर तंज कसते हुए कहा कि सपा को इस जन्म में अपनी तैयारी बंद कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को अगले जन्म में लड़ाई की बात करनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी के बयानों से समाजवादी पार्टी को राजनीतिक नुकसान हो रहा है। राजभर के मुताबिक ओवैसी खुद ही सपा की हवा निकाल रहे हैं।

राहुल गांधी के बयानों पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सही बात कही है।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयान दो तरह के होते हैं। राजभर के मुताबिक राहुल गांधी जब भारत में रहते हैं तो भारत को ही कटघरे में खड़ा करते हैं और जब चुनाव आयोग के जरिए चुनाव जीतते हैं तो चुनाव आयोग को ही कटघरे में खड़ा करने लगते हैं।

ALSO READ THIS :  सुलतानपुर में अयोध्या जा रही टूरिस्ट क्रूजर हादसे का शिकार, टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई, 12 घायल

विपक्ष का काम सरकार का विरोध करना है

सब्जियों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर उठ रहे सवालों पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार का विरोध करना विपक्ष का काम है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में हर साल सब्जियों की कीमत बढ़ती है।

राजभर ने इसके पीछे खेतों में पानी भरने को प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण खेतों में पानी भर जाता है, जिससे सब्जियों की उपलब्धता कम हो जाती है। जब बाजार में आमद कम और खरीदार ज्यादा होते हैं तो कीमतों में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है।

प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की ड्रेस पर कही यह बात

प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस व्यवस्था को लेकर भी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की ओर से अलग अलग ड्रेस निर्धारित की गई हैं। वहीं सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए भी ड्रेस तय की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए निर्धारित ड्रेस के अनुसार व्यवस्था की जा रही है।

एक वोटर लिस्ट के मुद्दे पर चुनाव आयोग से सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने एक वोटर लिस्ट के मुद्दे पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि एक वोटर लिस्ट संभव नहीं है। राजभर ने सवाल किया कि जब 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाला व्यक्ति वोटर बन सकता है और वही व्यक्ति पंचायत चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव में भी मतदान करता है, तो फिर एक वोटर लिस्ट क्यों संभव नहीं हो सकती।

ALSO READ THIS :  कांवड़ यात्रा में दुकानदार अपनी पहचान सार्वजनिक करें, भ्रम और विवाद से बचना जरूरी: सचिन सिरोही

उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति अलग अलग चुनावों में मतदान करता है, इसलिए मतदाता सूची को लेकर उनकी ओर से यह सवाल उठाया गया है।

जर्जर स्कूलों की जगह नई इमारतें बनाने की तैयारी

राज्य में 2,243 प्राथमिक और 883 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए नई इमारतें बनाने के प्रस्ताव पर भी ओम प्रकाश राजभर ने सरकार की योजना स्पष्ट की।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जर्जर हो चुकी स्कूल की इमारतों को गिराकर उनकी जगह नई इमारतें तैयार करना है। सरकार की ओर से स्कूलों की स्थिति सुधारने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

ओपी राजभर के इन बयानों में जहां एक ओर विपक्षी दलों पर तीखा राजनीतिक हमला नजर आया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने महंगाई, मतदाता सूची और सरकारी स्कूलों से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार का पक्ष रखा।

–आईएएनएस एसडी/पीएम

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें