Home » विविध इंडिया » PM मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने बनाया नया रिकॉर्ड, युवाओं से बोले- ‘आपके प्यार और सुझावों के लिए धन्यवाद’

PM मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने बनाया नया रिकॉर्ड, युवाओं से बोले- ‘आपके प्यार और सुझावों के लिए धन्यवाद’

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो को मिली रिकॉर्ड प्रतिक्रिया के बाद देश के युवाओं और आम नागरिकों के लिए नया वीडियो संदेश जारी करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके वीडियो पर मिले सकारात्मक सुझाव और प्रतिक्रियाएं उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और लोगों का यह स्नेह आगे भी इसी तरह बना रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “थैंक्स फ्रेंड्स, कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला। मेरे वीडियो पर आपने जिस तरह प्रतिक्रियाएं दीं और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। आपका यह प्यार बना रहेगा और हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। धन्यवाद दोस्तों।”

वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “युवाओं का धन्यवाद, जिन्होंने कल मेरा वीडियो देखा और उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।”

रिकॉर्ड व्यूज के बाद आया धन्यवाद संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने यह वीडियो शुक्रवार रात करीब 11 बजे इंस्टाग्राम पर साझा किया। इससे एक दिन पहले उन्होंने युवाओं, छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, यह वीडियो खबर लिखे जाने तक 306 मिलियन (30.6 करोड़) से अधिक बार देखा जा चुका था। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं और सुझाव भी साझा किए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रातोंरात लगभग 10 लाख नए फॉलोअर्स जुड़ने की भी जानकारी सामने आई है।

प्रधानमंत्री मोदी को आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हासिल हैं और उन्हें इस मंच पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले राजनेता के रूप में भी बताया जाता है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग के जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, प्रधान पति को हिरासत में लेने पर थाने में हंगामा

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर सबसे अधिक देखे जाने वाले वीडियो में मशहूर यूट्यूबर आईशोस्पीड (IShowSpeed) का वीडियो भी शामिल रहा, जिसे 24 घंटे में 300 मिलियन से अधिक बार देखा गया था। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का हालिया वीडियो भी 24 घंटे के भीतर 306 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर चर्चा में आ गया है।


टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें