Home » उत्तराखंड » ऋषिकेश हत्याकांड में एसपी विशाखा भदाणे ने संभाला मोर्चा! घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मुलाकात

ऋषिकेश हत्याकांड में एसपी विशाखा भदाणे ने संभाला मोर्चा! घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp

देहरादून, (उत्तराखंड)। ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस मुख्यालय द्वारा नामित जांच अधिकारी पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे (IPS) ने शनिवार ऋषिकेश पहुंचकर प्रकरण की विस्तृत समीक्षा की।

घटनास्थल का निरीक्षण और अभिलेखों का अवलोकन

उल्लेखनीय है कि हाल ही में देहरादून में महिलाओं से संबंधित अपराधों और पुलिस रिस्पॉन्स को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला IPS अधिकारी को जांच सौंपी गई थी।


इसी क्रम में भदाणे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली।


उन्होंने कोतवाली ऋषिकेश पहुंचकर प्रकरण से संबंधित सूचनाओं और पुलिस रिस्पॉन्स से जुड़े अभिलेखों का विस्तृत अवलोकन भी किया।

पीड़ित परिवार से भेंट, गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं

पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से भेंट कर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


उन्होंने परिजनों के पक्ष को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना, उनके विस्तृत बयान दर्ज किए तथा परिवार को आश्वस्त किया कि अभियोग की विवेचना पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है।

उन्होंने ये भी कहा कि घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एम्स चौकी प्रभारी पहले ही निलंबित

यह भी अवगत कराना है कि घटना के संबंध में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर एम्स चौकी प्रभारी को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है।

हर पहलू की जांच का भरोसा

एसपी विशाखा अशोक भदाणे ने स्पष्ट किया कि प्रकरण की जांच हर पहलू से की जाएगी। परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड इस संवेदनशील मामले को पूरी गंभीरता से ले रहा है।

ALSO READ THIS :  देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही: सहस्रधारा क्षेत्र में कारलीगाढ़ नदी उफान पर, जोरों पर राहत कार्य

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें