Home » उत्तर प्रदेश » सहारनपुर में 53 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 1.45 लाख रुपये नकद बरामद

सहारनपुर में 53 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 1.45 लाख रुपये नकद बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

सहारनपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत थाना मंडी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के कब्जे और निशानदेही पर 265 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 53 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने 1 लाख 45 हजार 600 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

राजो के कब्रिस्तान तालाब के सामने से गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर मंडल के तीनों जनपदों में मादक पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए ‘ऑपरेशन सवेरा’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में थाना मंडी पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग और गश्त के दौरान कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने राजो के कब्रिस्तान तालाब के सामने से असमा उर्फ कल्लो पत्नी रियासत अली निवासी साबरी का बाग, गली नंबर-2, थाना मंडी, सहारनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के कब्जे और निशानदेही पर 265 ग्राम स्मैक और 1,45,600 रुपये नकद बरामद हुए।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मंडी में मुकदमा संख्या 576/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला से जुड़े मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच की जा रही है, ताकि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ALSO READ THIS :  नोएडा के डूब क्षेत्र में 13 हजार बिजली कनेक्शन कटे, मचा हड़कंप; अब किसानों की महापंचायत से बढ़ेगा दबाव

इन पुलिसकर्मियों की रही कार्रवाई में भूमिका

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक प्रतापदत्त शर्मा, उपनिरीक्षक अय्यूब अली, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, महिला हेड कांस्टेबल पूजा निश्चल और महिला कांस्टेबल निशा शामिल रहीं।

पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन सवेरा’ का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना और नशे के अंधकार से लोगों को जीवन के उजाले की ओर ले जाना है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें